Bank Account Se Mobile Number Link Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है तो आपको बहुत साड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है क्योकि आपके बैंक अकाउंट में जैसे आधार कार्ड को लिंक करना जरुरी होता है उसी प्रकार से आपको अपने बैंक खाते से अपनी मोबाइल नंबर को जल्द से जल्द लिंक करवा लेना चाहिए |
आप अपने बैंक अकाउंट में जब मोबाइल नंबर लिंक कर लेते है तो आपको अपने खाते में पैसा चेक करने में कोई भी परेशानी नहीं होगी और साथ में आप अपने बैंक खाते में मोबाइल नंबर के माध्यम से कही से ऑनलाइन पैसे मंगवा सकते है और किसी को भी पैसे भेज भी सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने बैंक अकाउंट के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सके | लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने बैंक अकाउंट के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा | आवेदन फॉर्म आपको ब्रांच में मिलेगा जो ब्रांच का सील लगा हुआ हो |
- अगर फॉर्म उपलब्ध नहीं है तब आप एक सादे कागज में आवेदन भी लिख सकते है और आवेदन ब्रांच मैनेजर के नाम से लिखना होगा और पूरी डिटेल्स अंकित करना होगा |
- उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर आवेदन फॉर्म में सही से लिखना होगा बिना किसी गलती किए |
- अब आपको अपने पहचान के तौर पर आधार कार्ड की कॉपी लगा देना होगा और तैयार किए गए आवेदन फॉर्म को बैंक अधिकारी के पास जमा कर देना होगा |
- बैंक प्रक्रिया पूरा होने के बाद आपका नया मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा |
- लिंक होने की जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से मिल जाएगा |
बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरुरी है ?
- बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक होने से अकाउंट में पैसा जमा होने और अकाउंट से पैसा निकालने पर एसएमएस के माध्यम से सूचना मिलती है |
- बिना मोबाइल नंबर लिंक हुए आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग सुविधा का उपयोग नहीं कर सकते है | बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक होने से आप घर बैठे बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |
- बैंक अकाउंट से सम्बंधित जानकारी समय पर मिलाने से बैंकिंग फ्रॉड को समय रहते रोका जा सकता है
- अगर आपके बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप ऑनलाइन पैसो का ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे |
निष्कर्ष –
दोस्तों जा के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने बैंक अकाउंट के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |