Aadhar Card Bank Account Link Kare :
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड न केवल आपकी पहचान का प्रमाण है बल्कि यह सरकारी योजनाओं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, स्कॉलरशिप और अन्य सब्सिडी के लाभ को सीधे आपके बैंक खाते में प्राप्त करने का माध्यम भी है | सरकार अब पैसो का हस्तांतरण
आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते के माध्यम से करती है जो नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया से लिंक होता है | अगर आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते लिंक नहीं है तो सरकारी योजनाओं का लाभ आपको नहीं मिल पाएगा | इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभ स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाना होगा या अगर आपका बैंक ऑनलाइन सुविधा देता है तो नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉगिन करना है |
- बैंक शाखा से आधार लिंकिंग फॉर्म प्राप्त करना होगा |
- फॉर्म में आपको अपना नाम, बैंक खाता नंबर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
- उसके बाद आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा बैंक के द्वारा मांगे गए आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करना है |
- भरे हुए फॉर्म को बैंक अधिकारी के पास जमा करना होगा और मूल आधार कार्ड सत्यापन के लिए साथ रखना है |
- उसके बैंक बैंक अधिकारी आपके दस्तावेजों और विवरण का सत्यापन करेंगे और सत्यापन के बाद आपका आधार बैंक खाते से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी |
- इतना सब करने के बाद आपको मैसेज, ईमेल या बैंक की ओर से सूचना प्राप्त हो सकती है |
- आप कुछ दिनों के बाद बैंक शाखा, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या ग्राहक सेवा के माध्यम से आधार लिंक की स्थिति भी जांच सकते है |
- आप कुछ दिनों के बाद बैंक शाखा, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप या ग्राहक सेवा के माध्यम से आधार लिंक की स्थिति भी जांच सकते है |
अलग – अलग बैंको की प्रक्रिया थोड़ी अंतर हो सकता है | इसलिए आवेदन करने से पहले अपने बैंक की आधिकारिक जानकारी अवश्य देखें |
आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करने के फायदे
- सरकार के द्वारा दी जाने वाली डीबीटी योजनाओं का पैसा सीधे बैंक खाते में प्राप्त होता है |
- गैस सब्सिडी, छात्रवृत्ति, पेंशन, किसान सम्मान निधि और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलता है |
- बैंक खाते की पहचान सत्यापित होने से धोखाधड़ी और फर्जी खाते की संभावना कम हो जाती है |
- सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार – बार दस्तावेज जमा करने की जरुरत कम हो सकती है | बैंक और सरकारी विभागों के बिच लाभ राशि का भुगतान अधिक पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से होता है |
- बैंक से संबंधित कई सेवाओं का लाभ जल्दी और आसानी से प्राप्त किया जा सकता है |
- भविष्य में विभिन्न सरकारी और वित्तीय सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलती है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |