Aadhar Card Se Paytm Account Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से पेटीएम अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों आज के समय में डिजिटल भुगतान का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और पेटीएम इस क्षेत्र का एक भरोसे मंद प्लेट फॉर्म है | अगर आप ऑनलाइन पैसे भेजना, मोबाइल रिचार्ज करना, बिजली बिल भरना या अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ लेना चाहते है तो सबसे पहले आपको पेटीएम अकाउंट बनाना होगा | आधार कार्ड और उससे जुड़े मोबाइल नंबर की सहायता से आप आसानी से अपना पेटीएम अकाउंट बना सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से आधार कार्ड से पेटीएम अकाउंट बना सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
पेटीएम अकाउंट बनाने के लिए पात्रता
- आवेदक के पास एक वैध मोबाइल नंबर होना चाहिए जिस पर ओटीपी प्राप्त हो सके और मोबाइल नंबर सक्रीय होना चाहिए |
- पेटीएम अकाउंट बनाने के लिए आपके पास आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान दस्तावेज होना चाहिए अगर केवाईसी की आवश्यकता हो |
- यूपीआई सेवा का उपयोग करने के लिए आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए और वह मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए |
- आवेदक के द्वारा दी गई सभी जानकारी सही और सत्य होनी चाहिए |
- पेटीएम की सेवाओं का उपयोग करने के लिए ऐप की शर्तो और नियमो का पालन करना आवशयक है |
आधार कार्ड से पेटीएम अकाउंट कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से पेटीएम अकाउंट बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से पेटीएम अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से पेटीएम ऐप को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस पेटीएम ऐप को ओपन करना होगा |
- उसके बाद Create New Account या Sign Up ऑप्शन पर टाइप करना होगा और उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके अपने मोबाइल नंबर को सत्यापित करना होगा |
- अब आपको अपना नाम, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी को भरना होगा और उसके बाद ऐप में अपना अकाउंट सेटअप पूरा करना होगा |
- अगर पेटीएम केवाईसी करने के लिए कहे तो आधार कार्ड के माध्यम से केवाईसी प्रक्रिया पूरा करना है | केवाईसी सफल होने के बाद आपको अधिक सुविधाओं का लाभ मिल सकता है |
- अकाउंट बनाने के बाद अगर आप यूपीआई का उपयोग करना चाहते है तो अपने बैंक खाते को लिंक करना है और यूपीआई पिन बनाकर भुगतान सेवाएं शुरू करना है |
- अब आपका पेटीएम अकाउंट बन जाएगा | इसके माध्यम से आप पैसे भेज सकते है, मोबाइल रिचार्ज, बिजली पानी का बिल, गैस बुकिंग और ऑनलाइन खरीदारी जैसे कई डिजिटल सेवाओं का लाभ ले सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड पेटीएम अकाउंट बना सकते है | मोबाइल नंबर से ओटीपी सत्यापन आवश्यक होता है और केवाईसी के लिए आधार कार्ड का उपयोग किया जा सकता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से पेटीएम अकाउंट कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही आधार कार्ड के मदद से पेटीएम अकाउंट बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |