Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare :

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे आपको अपनी जानकारी को अपडेट रखना जरुरी होता है इसलिए अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट करना भी बहुत जरुरी है | अगर आप आधार कार्ड से कोई भी सुविधा ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यकता होता है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare :

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको Get Aadhar के सेक्शन में कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिसमे से आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपने शहर / राज्य का नाम चयन काके Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. क्लिक करने के बाद अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए नया पेज खुलेगा जहां पर आपको मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी कोई एक जानकारी को दर्ज करना है और उसके बाद Send OTP के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है |
  5. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके ओटीपी सत्यापित करना होगा |
  6. ओटीपी सत्यापित होने के बाद Aadhar Card Updatation Form खुलकर आ जाएगा |
  7. अब इसमें मांगी गई जरुरी जानकारी को दर्ज करना है और उसके बाद मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए मोबाइल ऑप्शन का चयन करना है और प्रोसीड के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना है |
  8. प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना वह मोबाइल नंबर दर्ज करना है जिसे आप आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
  9. उसके बाद आपको Save and Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  10. अब जिस तिथि का आप अपॉइंटमेंट बुकिंग करना चाहते है उस तिथि का चयन करना है |
  11. तिथि चयन होने के बाद नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करना है और जरुरी सभी जानकारी को दर्ज कर ऑनलाइन शुल्क भुगतान करना है |
  12. शुल्क भुगतान होने के बाद आपको अपॉइंटमेंट बुक स्लिप देखने को मिलेगा जिन्हे आपको आसानी से डाउनलोड करना है |
  13. अब इस स्लिप के साथ आपने जिस नजदीकी आधार केंद्र का चयन किए है उस केंद्र पर जाकर बिना भीड़ भाड़ के आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के फायदे 

  1. ओटीपी के माध्यम से पहचान सत्यापित करना आसान है |
  2. आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है | आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि आदि ऑनलाइन अपडेट करने में सुविधा मिलती है |
  3. बैंक यूपीआई और ई केवाईसी सेवाओं का उपयोग आसानी से किया जा सकता है |
  4. सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में पहचान सत्यापन आसान हो जाता है |
  5. आयकर, गैस सब्सिडी और अन्य डिजिटल सेवाओं में ओटीपी आधारित सत्यापन किया जा सकता है |
  6. आधार से जुडी जानकारी सुरक्षित रहती है क्योकि हर महत्वपूर्ण अपडेट की सूचना आपके मोबाइल पर प्राप्त होती है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment