E Shram Card Kaise Banaye: ई श्रम कार्ड कैसे बनाये ?

E Shram Card Kaise Banaye

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की ई श्रम कार्ड कैसे बनाये |  दोस्तों असंगठित क्षेत्र के काम करने वाले सभी श्रमिक मजदूर अपना ई श्रम कार्ड अभी तक नहीं बनाए है तो आप आसानी से तुरंत ई श्रम कार्ड बना लीजिए | ई श्रम कार्ड के तहत केंद्र सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार के फायदे के साथ – साथ विभिन्न सभी योजनाओं का लाभ भी दिया जाता है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |E Shram Card Kaise Banaye

ई श्रम कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

ई श्रम कार्ड बनाने के लिए आवेदक व्यक्तियों को जरुरी दस्तावेज की आवश्यकता होगी, नीचे बताए गए जरूरी सभी दस्तावेज पूरा कर आसानी से ई श्रम कार्ड बना सकते है | जरुरी यह सभी दस्तावेज होने चाहिए जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड
  2. ईमेल आईडी
  3. मोबाइल नंबर
  4. बैंक पासबुक
  5. निवास प्रमाण पत्र
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

ई श्रम कार्ड कैसे बनाये ? 

अगर आप अपना ई श्रम कार्ड ऑनलाइन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. ई श्रम कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को ई श्रम कार्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद ई श्रम कार्ड आवेदन करने के लिए Register On eShram के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करके Send OTP के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. उसके बाद आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और Send OTP के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है |
  6. अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  7. सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही ई श्रम कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
  8. अब आपको इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई जरुरी सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
  9. उसके बाद जरुरी सभी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा |
  10. अपलोड होने के बाद आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी को पूर्णता एक बार जांच परख जरूर करें और उसके बाद अंत में फ़ाइनल सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  11. फ़ाइनल सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सफलतापूर्वक ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा और आपका ई श्रम कार्ड बन जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ई श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

ई श्रम कार्ड बनाने के फायदे 

  1. ई श्रम कार्ड लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं सुविधाओं तथा अन्य सभी लाभ दी जाती है |
  2. 60 साल पूरा होने के बाद आपके ई श्रम लाभार्थियों को 3 हजार की प्रतिमाह राशि पेंशन दी जेगी हालांकि इसका आपको आवेदन करना होगा उसके बाद इस योजना का लाभ मिलेगा |
  3. ई श्रम कार्ड के मदद से श्रमिकों को 2 लाख तक का दुर्घटना बिमा कवर कराया जाता है |
  4. ई श्रम कार्ड बनने के बाद आपको एक यूनिक UAN नंबर दिया जाएगा जिससे यूनिक आइडेंटिटी के रूप में कार्य करता है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की ई श्रम कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपना ई श्रम कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment