Airtel Payment Bank Account Open Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों डिजिटल इंडिया के तहत एयरटेल कंपनी पेमेंट बैंक की भी सुविधा प्रदान कर रही है जिसका लाभ लेने के लिए अकाउंट ओपन करना होगा | अकाउंट ओपन करने के लिए आपको आधिकारिक ऐप का उपयोग करना होगा जिसके लिए आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड होना अनिवार्य है | अगर ऐप के खाता खोलना चाहते है तो सीएससी केंद्र या एयरटेल पेमेंट बैंक शाखा से अकाउंट ओपन कर सकते है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

एयरटेल पेमेंट बैंक खाता खोलने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?
- एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से Airtel Thanks Recharge & Bank एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना है |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना है और उसके बाद आपको Open Your Account के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एयरटेल जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट ओपन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई जरुरी सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपका खाता सफलतापूर्वक खुल जाएगा |
- अब इस खाते को मूल रूप से चालू रखने के लिए वीडियो केवाईसी के माध्यम से अपने खाते की ई केवाईसी जरूर करना है |
- उसके बाद आपका खाता पूर्ण रूप से चालू हो जाएगा तथा आपको अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड देखने को मिल जाएगा जिसके मदद से पैसो का लेनदेन कर सकते है |
एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करें ?
- एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने जरुरी दस्तावेज आधार तथा पैन एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर अपने पास रखना है |
- उसके बाद आपको अपने नजदीकी क्षेत्र के एयरटेल स्टोर में जाना होगा |
- एयरटेल स्टोर पर जाने के बाद एयरटेल पेमेंट बैंक खाता खोलने से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करना है |
- उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड तथा पैन कार्ड की जानकारी देना है |
- उसके बाद एयरटेल एजेंस के द्वारा आपका एयरटेल जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट ओपन कर दिया जाएगा |
- ओपन करने के बाद आपको खाता नंबर तथा आईएफएससी कोड दे दिया जाएगा जिसके माध्यम से आप पैसो का लेनदेन कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कर सकते है |
एयरटेल पेमेंट बैंक खाता खोलने का लाभ
- एयरटेल पेमेंट बैंक खाते में आपको न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई जरुरत नहीं है आप अपने सुविधा अनुसार इस खाते में बैलेंस रख सकते है |
- इस खाते को हमेशा चालू रखने के लिए किसी भी प्रकार की कोई शुल्क नहीं देना होगा |
- आप इस खाते के मदद से बहुत ही सरल और आसान तरीके से अपने पैसो की लेनदेन कर सकते है तथा किसी भी प्रकार का बिल भुगतक के साथ मोबाइल रिचार्ज कर सकते है |
- एयरटेल देश की विश्वसनीय ब्रांड है जिससे आप अपने पैसो की सुरक्षा के बारे में आश्र्वस्त हो सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही एयरटेल पेमेंट अकाउंट ओपन कर सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |