Ayushman Card Banaye Aadhar Card Se |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान कार्ड आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लोगो को दिया जाने वाला स्वास्थ्य कार्ड है | इसके माध्यम से पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज के लिए स्वास्थ्य कवर मिलता है | आधार कार्ड के मदद से लाभार्थी की पहचान और ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है | अगर आप भी अपने आधार कार्ड से अपना आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- परिवार के सदस्यों की जानकरी
- ई केवाईसी के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पात्रता
- आयुष्मान कार्ड बनाने वाले आवेदक का नाम आयुष्मान भारत योजना की पात्र लाभार्थी सूचि में होना चाहिए |
- परिवार के पास वैध आधार कार्ड होना चाहिए |
- परिवार की पात्रता योजना के निर्धारित रिकॉर्ड / डेटाबेस के आधार पर तय होती है |
- ई केवाईसी के लिए पहचान सत्यापन पूरा करना जरुरी होता है |
- बिहार में पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड बनवले के लिए CSC , अस्पताल के आयुष्मान मित्र या ऑनलाइन माध्यम का उपयोग कर सकते है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को Ayushman App या आयुष्मान भारत के आधिकारिक Beneficiary Portal को खोलना होगा |
- उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर के मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना है और अब आपको अपना राज्य और जिला का चयन करना होगा |
- अब आपको आधार कार्ड की जानकारी से अपना नाम लाभार्थिक सूचि में खोजना होगा |
- नाम मिलने के बाद ई केवाईसी का ऑप्शन चुनना होगा और आधार के माध्यम से पहचान सत्यापित करना होगा |
- ई केवाईसी करने के बाद आवेदन / सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करना होगा |
- सत्यापन सफल होने के बाद आपको अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करना है और उसका प्रिंट निकालकर रख लेना होगा |
अगर आपका ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है तो आप अपने नजदीकी के CSC केंद्र या Ayushman Mitra से भी बनवाया जा सकता है |
आयुष्मान कार्ड बनाने के फायदे क्या है ?
- पात्र परिवारों को अस्पताल में इलाज के खर्च में आर्थिक सहायता मिलती है और योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकती है |
- परिवार के पात्र सदस्यों को योजना का लाभ मिल सकता है |
- इलाज के समय आयुष्मान कार्ड से लाभार्थी की पहचान आसानी से सत्यापित की जा सकती है | सरकारी और योजना में शामिल कुछ निजी अस्पतालों में इसका उपयोग किया जा सकता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और 5 लाख तक का फ्री इलाज करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |