Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप ऑनलाइन आवेदन करके अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |

आप सभी जानते है की आज के समय में आधार कार्ड के बिना कोई भी काम नहीं होता है और आधार कार्ड के माध्यम से अगर ऑनलाइन किसी काम को करते है तो उसमे आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अति आवश्यक है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card मोबाइल नंबर लिंक

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आधार विभाग के ऑफिशियल यूआईडीएआई पोर्टल पर जाना होगा |
  2. पोर्टल पर आने के बाद आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  3. अब आपको Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  4. उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है और Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  5. उसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है और Submit OTP & Proceed के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  6. उसके बाद आपको अपडेट आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  7. अब आपको अपना नाम और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है एवं नीचे मोबाइल नंबर लिंक ऑप्शन पर क्लिक करना है और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  8. प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका सभी जानकारी देखने को मिल जाएगा जिनमे आप अपने सभी जानकारी को चेक कर लेना और Save & Proceed के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  9. क्लिक करने के बाद आपका सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा और अब आपको अपॉइंटमेंट बुक करना होगा |
  10. अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आपको Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  11. उसके बाद आपको अपने एरिया का पिन कोड दर्ज करना है और Get Details के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना है |
  12. क्लिक करने के बाद आपके नजदीकी आधार सेवा केंद्र का नाम और एड्रेस देखने को मिल जाएगा |
  13. अब आपको बुक अपॉइंटमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है और आपको अपने अनुसार निर्धारित तिथि एवं समय का चयन करना होगा |
  14. उसके बाद निर्धारित शुल्क ऑनलाइन भुगतान कर देना होगा |
  15. भुगतान करने के बाद आपका सफलतापूर्वक आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक के लिए आवेदन हो जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के फायदे 

  1. आधार कार्ड से जुडी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करते समय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर सकते है |
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से ओटीपी के जरिए ई – आधार डाउनलोड करके में मदद मिलती है |
  3. आधार से जुडी उन सेवाओं का लाभ उठा सकते है जिनमे मोबाइल ओटीपी से सत्यापन जरुरी होता है
  4. आधार से जुडी कुछ गतिविधियों और सेवाओं के लिए मोबाइल पर सूचना या सत्यापन प्राप्त कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment