Aadhar Card Me Mobile Number Link : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप ऑनलाइन आवेदन करके अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |

आप सभी जानते है की आज के समय में आधार कार्ड के बिना कोई भी काम नहीं होता है और आधार कार्ड के माध्यम से अगर ऑनलाइन किसी प्रकार का कोई काम करते है तो उसमे आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अति आवश्यक है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card मोबाइल नंबर लिंक

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट पर आने के बाद आपको Get Aadhar के सेक्शन में कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिसमे से आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना शहर / राज्य का नाम चयन कर Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  4. अब अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए नया पेज खुलेगा जहां पर आपको मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी कोई एक जानकारी को दर्ज करना है और उसके बाद Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  5. उसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके ओटीपी सत्यापित करना होगा |
  6. ओटीपी सत्यापित होने के बाद Aadhar Card Updatation Form खुलकर आ जाएगा |
  7. अब इसमें मांगी गई जरुरी सभी जानकारी को दर्ज करना है और उसके बाद मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए मोबाइल ऑप्शन का चयन करना है और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  8. प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपनी वह मोबाइल नंबर दर्ज करना है जो आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
  9. उसके बाद आपको Save and Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  10. उसके बाद जिस तिथि का आप अपॉइंटमेंट बुकिंग करना चाहते है उस तिथि का चयन करना होगा
  11. तिथि चयन करने के बाद नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करना है और जरुरी सभी जानकारी को दर्ज कर ऑनलाइन शुल्क भुगतान करना है |
  12. शुल्क भुगतान होने के बाद अपॉइंटमेंट बुक स्लिप देखने को मिलेगा जिन्हे आप आसानी से डाउनलोड करें |
  13. अब इस स्लिप के साथ अपने नजदीकी जिस आधार केंद्र का चयन किया है उस केंद्र पर जाकर बिना किसी भीड़ भाड़ के आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवाएं |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी  को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment