Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान कार्ड के मदद से आप घर बैठे ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है | इसके लिए आपको आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आधिकारिक वेबसाइट या आयुष्मान ऐप का इस्तेमाल करना होगा | इस कार्ड को बनवाने के लिए सबसे पहले यह जांचना जरूरी है की आपका परिवार योजना के लिए पात्र है की नहीं | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आयुष्मान कार्ड क्या है ?
आयुष्मान कार्ड भारत सरकार के द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र नागरिको को दिया जाने वाला स्वास्थ्य कार्ड है | इसके मदद से पात्र परिवार हर साल 5 लाख तक का फ्री कैशलेस इलाज करवा सकते है | इस कार्ड के माध्यम से सरकारी योजना से जुडी निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलती है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- परिवार के सदस्यों का विवरण
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को आयुष्मान भारत के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर Beneficiary का ऑप्शन चुनना होगा |
- उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर के सहायता से लॉगिन करना है और ओटीपी दर्ज करके सत्यापन करना होगा |
- अब आपको अपने राज्य और जिला का चयन करना होगा |
- उसके बाद आपको Aadhar Number का ऑप्शन चुनकर अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा |
- दर्ज करने के बाद अगर आपका नाम लाभार्थी सूचि में मिलता है तो ई – केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आधार ओटीपी के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित करना है |
- मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी को भरना होगा और जरुरी विवरण जमा करना होगा |
- सभी जानकारी सही होने पर आवेदन सबमिट कर देना है और आवेदन स्वीकृत होने के बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है |
अगर आपका नाम लाभार्थी सूचि में नहीं मिलता है तो आप नजदीकी सीएससी सेंटर या आयुष्मान मित्र से पात्रता की जानकारी प्राप्त कर सकते है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के फायदे
- इस योजना से जुड़े सरकारी और निजी अस्पतालों में सूचीबद्ध बीमारियों का इलाज कराया जा सकता है |
- पात्र परिवार को हर साल 5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलता है |
- परिवार के प्रत्येक पात्र सदस्य को योजना का लाभ मिलता है |
- इस योजना के अंतर्गत निर्धारित उपचार पैकेज में दवाइयों, जांच और अस्पताल से जुड़ा खर्च शामिल होता है |
- पात्र लाभार्थी को सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के समय अपने जेब से भुगतान नहीं करना पड़ता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |