Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye : आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?

Table of Contents

Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों अगर आप भी हर साल 5 लाख तक का फ्री इलाज पाना चाहते है तो आपके लिए शानदार खुशखबरी है | अब आप सिर्फ अपने आधार कार्ड के मदद से कुछ ही मिनटों में अपना आयुष्मान बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपना आयुष्मान भारत कार्ड बना सके और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठा सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंता तक पढ़ना होगा |

Ayushman Card

आयुष्मान कार्ड क्या है ? 

आयुष्मान कार्ड के तहत देश के पात्र नागरिको को सरकार के द्वारा 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बिमा मिलता है | यह योजना विशेष रूप से गरीब और वंचित परिवारों के लिए बनाई गई है ताकि वे महंगे इलाज का खर्च उठा सके | इस कार्ड का उपयोग सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज के लिए किया जा सकता है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

अगर आप बिना किसी झंझट के आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो आपको निम्नलिखित चीजों को तैयार रखना होगा –

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर पर जाना होगा |
  2. वहां से आपको ‘Ayushman App’ को सर्च करना होगा तथा उसे डाउनलोड व इंस्टॉल कर लेना होगा |
  3. इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा और लॉगिन सेक्शन में जाकर Beneficiary के ऑप्शन को चुनना होगा |
  4. अब आपको आधार बेस्ट ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी के जरिए सत्यापित करना होगा |
  5. सत्यापन के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपकी व्यक्तिगत जानकारी और आपके परिवार के सदस्यों का विवरण दिखाई देगा |
  6. उसके बाद यहां पर आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल्स को दर्ज करना होगा और फिर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  7. अब आपके राशन कार्ड से जुडी सभी सदस्यों की जानकारी सामने आएगी जिस सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाना है उसके नाम के आगे एक्शन के तहत E-KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  8. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा इसमें सभी आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
  9. अब आपको लाइव फोटो अपलोड करना होगा और उसके बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  10. इतना सब करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |

ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे आधार कार्ड के मदद से अपना युष्मन कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?

Leave a Comment