Bank Account Me Mobile Number Link Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों अगर आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते में नहीं जुड़ा है तो आपको बहुत सारी परेशानी उठानी पड़ सकती है क्योकि आपके बैंक खाते में जैसे आधार कार्ड नंबर को लिंक करना जरुरी होता है उसी प्रकार से आपको अपने बैंक खाते से अपने मोबाइल नंबर को लिंक करना जरुरी होता है |

आप अपने बैंक खाते में जब अपना मोबाइल नंबर लिंक कर लेते है तो आपको अपने खाते में पैसा चेक करने में कोई भी परेशानी नहीं होगी और साथ में आप अपने बैंक खाते में मोबाइल नंबर के माध्यम से कही से ऑनलाइन पैसे मंगवा सकते है और किसी को भी पैसे भेज सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
- बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी का जिस बैंक में खाता है उसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको डिजिटल वाले टैब में जाना होगा और आपको Internet Banking के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपना यूजर नाम और पासवर्ड को डालकर लॉगिन करना होगा और आपकी प्रोफाइल खुलकर आ जाएगी |
- अब आपको अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा और पर्सनल डिटेल्स / मोबाइल पर जाना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर दिखाई देगा, यहां पर आपको Change Mobile Number Domestic Only पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद न्यू मोबाइल नंबर के सामने उस मोबाइल नंबर को लिखना होगा जिसे आप अपने बैंक अकाउंट में लिंक करना चाहते है |
- उसके बाद आपको वेरिफिकेशन के लिए दुबारा से उसी मोबाइल नंबर को डालकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब यहां पर आपको मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन के 3 ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमे से आपको By OTP On Both The Mobile Number का चुनाव कर प्रोसीड पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने खाते का डिटेल्स जैसे की अपना नाम, खाता संख्या, खाते का प्रकार, ब्रांच का नाम तथा अकाउंट चुनना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद डेबिट कार्ड की डिटेल्स जैसे कार्ड होल्डर नाम, महीना और साल भरना होगा और कैप्चा कोड को दर्ज करने के बाद प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको एक रिफरेंस नंबर मिल जाएगा तथा स्टेटस के सामने Success लिखकर आ जाएगा |
- अब आपके सामने Thanks For Registering Mobile number लिखकर आ जाएगा, इसके बाद आपको यह बताया जाएगा की आपने प्रोसेस को पूरा करने के लिए जिस ऑप्शन को चुना है उसे पूरा करें |
- उसके बाद आपके नए और पुराने दोनों ही मोबाइल नंबर पर ओटीपी और रेफेरेंस नंबर बैंक के द्वारा भेजा जाता है |
- उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर एक मैसेज टाइप कर 567676 नंबर पर भेजना होता है |
- उसके बाद आपके द्वारा मैसेज भेजने के बाद आपके बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कर दिया जाता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही बैंक अकाउंट में अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?