Ayushman Card Aadhar Card Se Banaye : आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड से कैसे बनाये ?

Ayushman Card Aadhar Card Se Banaye

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों अगर आप भी हर साल 5 लाख तक का फ्री इलाज पाना चाहते है तो आपके लिए शानदार खुशखबरी है अब आप सिर्फ अपने आधार कार्ड के मदद से कुछ ही मिनटों में अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ भी उठा सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

Ayushman Card Aadhar Card Se Banaye

आयुष्मान कार्ड क्या है ? 

आयुष्मान कार्ड के तहत देश के पात्र नागरिको को सरकार के द्वारा 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बिमा मिलता है | यह योजना विशेष रूप से गरीब और वंचित परिवारों के लिए बनाई गई है ताकि वे महंगे इलाज का खर्च उठा सके | इस कार्ड का उपयोग सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पताल में इलाज के लिए किया जा सकता है |

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. परिवार की जानकारी

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पात्रता 

आयुष्मान कार्ड उन्ही लोगो को जारी किया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते है | पात्रता निम्नलिखित आधार पर तय की जाती है : –

  1. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार
  2. समाज के कमजोर वर्ग ( SC/CT )
  3. बेघर, दिहाड़ी मजूदर और निराश्रित लोग
  4. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

सरकार पात्रता की जांच विभिन्न आर्थिक और समाजित मनको के आधार पर करती है इसके लिए सिक्युरिटी कोड और लभरती सूचि जारी की जाती है जिससे यह तय किया जाता है की कौन इस योजना का लाभ उठा सकता है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से Ayushman App को इंस्टॉल करना होगा |
  2. इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन के इस ऐप को ओपन करना होगा और लॉगिन सेक्शन में जाकर Beneficiary का ऑप्शन चुनना होगा |
  3. अब आपको आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होगा |
  4. सत्यापन के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपकी व्यक्तिगत जानकारी और आपके परिवार का विवरण दिखाई देगा |
  5. अब यहां पर आपको अपने आधार कार्ड का डिटेल्स दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. अब आपके राशन कार्ड से जुडी सभी सदस्यों की जानकारी सामने आएगी | जिस समस्य का आयुष्मान कार्ड बनाना है उसके नाम के आगे एक्शन के तहत E-KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  7. उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा इसमें सभी आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
  8. अब आपको अपना लाइव फोटो अपलोड करना होगा और उसके बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  9. इतना सब करने के बाद आपका आयुष्मान तैयार हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बना सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |

Leave a Comment