PhonePe Account Aadhar Card Se Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट का चलना तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में अगर आप भी बिना एटीएम कार्ड के अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट बनाना एवं यूपीआई पिन सेट करना चाहते है तो इसके लिए आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योकि आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बना सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड से फ़ोन पे बनाने के लिए दस्तावेज
अगर आप अपने आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बनाना चाहते है तो इसके लिए आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए –
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- इंटरनेट कनेक्शन
- स्मार्टफोन जिसमे फ़ोन पे ऐप इंस्टॉल हो
आप इन सभी चीजों को तैयार रखने के बाद आसानी से अपने आधार कार्ड के माध्यम से फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और यूपीआई पिन सेट कर सकते है |
आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट ऑनलाइन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपको सर्च बार में PhonePe टाइप करके सर्च करना होगा और इस ऐप को डाउनलोड व इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन के इस फ़ोन पे ऐप को ओपन करना होगा |
- ओपन करने के बाद आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके वेरिफाई करना होगा |
- सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन के बाद आपका फ़ोन पे अकाउंट बन जाएगा |
- अब ऐप के होम पेज Bank Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद बैंक की लिस्ट खुल जाएगी जिसमे से आपको अपना बैंक चुनना होगा |
- आपको अपने बैंक का चयन करने के बाद Authenticate Using Aadhar Number के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको अपने आधार कार्ड के शुरू के 6 अंको को दर्ज करना होगा और उसके बाद Continue पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके वेरिफाई करना होगा |
- ओटीपी को सत्यापन करने के बाद आपको SET PIN का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब आपको अपने मनपसंद का 4 या 6 अंको का यूपीआई पिन सेट करना होगा और इसे Confirm करना होगा |
- इतना सब करने के बाद आपका फ़ोन पे अकाउंट आधार कार्ड के माध्यम से बनाकर तैयार हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन बनाकर फ़ोन पे का इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |