Aadhar Card Se Bank Balance Check Kare : आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?

Aadhar Card Se Bank Balance Check Kare

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों जैसा की आप सभी जानते होंगे की आधार कार्ड आज के समय में कितना महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चूका है जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता है कोई ऐसा कार्य नहीं है जिसमे आधार कार्ड की जरुरत नहीं पड़ती है ठीक उसी प्रकार अगर आप आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योकि अब आप अपने आधार कार्ड से अपने बैंक खाते की राशि को चेक कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card Se Bank Balance Check Kare

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस क्यों पता चल जाता है ?

 आधार कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जिसमे आपके 12 अंको का आधार कार्ड नंबर, आपका नाम, जन्मतिथि, पता, लिंग, फोटो आदि होता है और उन्हें शारीरिक विशेषताओं जैसे अंगूठे और उंगलियों के निशान और आंख की पुतली से जोड़ा जाता है | सरकारी और निजी कार्यो में इसे ज्यादातर वैद्य पहचान प्रमाण और पता प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकार किया जाता है | बैंक खाता खोलते समय या बाद में जब आप अपने खाते में अपने 12 अंको का आधार कार्ड नंबर दर्ज करते है तो बैंक खाते से सम्बंधित सभी विवरण आपके आधार विवरण के साथ जुड़ जाते है जिससे आप अपने आधार कार्ड नंबर के मदद से कभी भी अपने बैंक खाते से पैसा निकाल सकते है, पैसा ट्रांसफर कर सकते है या बैलेंस चेक कर सकते है |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?

अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल से *99*99*1# डायल करना होगा |
  2. दिखाए गए दिशानिर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा और आपको अपने 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर देना होगा |
  3. फिर आपको अपने आधार कार्ड नंबर को फिर से वेरिफाई करना होगा और अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा |
  4. उसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर आपको एक मैसेज दिखाई जाएगी जिसमे आपके बैंक खाते में मौजूदा बैलेंस शामिल होगी |

बैंक मित्र के मदद से आप आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है ? 

अगर आपको ऊपर बताए गए जानकारी से बैंक बैलेंस चेक करने में परेशानी होती है तो आप अपने नजदीकी के किसी भी बैंक मित्र केंद्र पर जानकर अपने खाते का पैसा चेक करा सकते है जिसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  1. बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के CSC या CSP केंद्र पर जाना होगा जहां पर आपको अपने 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर देना होगा |
  2. उसके बाद आपसे फिंगर का निशान लिया जाएगा और आपके बैंक खाते में कितनी राशि है सुआकि जानकारी आपको उपलब्ध करा दी जाएगी |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment