Ayushman Card Aadhar Card Se Banaye : आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड से बनाये ?

Ayushman Card Aadhar Card Se Banaye

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान भारत योजना जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है | भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है | इसका उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है |

अगर आप भी अपना नया आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो अब यह बहुत आसान हो गया है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से अपना आयुष्मान कार्ड बना सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Ayushman Card Aadhar Card Se Banaye

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

आधार कार्ड की सहायता से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरुरत होगी जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. परिवार की जानकारी

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए योग्यता 

आधार कार्ड के सहायता से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए भारत का कोई भी पात्र नागरिक आवेदन कर सकता है | योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार के सदस्यों का नाम लाभार्थी सूचि में शामिल होना आवश्यक है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना है |
  2. उसके बाद आपको सर्च ऑप्शन पर क्लिक करके Ayushman App को सर्च करना है तथा इस ऐप को इंस्टॉल कर लेना है |
  3. इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना है और Login Section में जाकर Beneficiary का ऑप्शन चुनना होगा |
  4. अब आपको आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा और इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और ओटीपी के जरिए सत्यापन करना है |
  5. सत्यापन करने के बाद आपके सामने एक डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपकी व्यक्तिगत जानकारी और आपके परिवार के सदस्यों का विवरण दिखाई देगा |
  6. अब यहां पर आपको अपने आधार कार्ड का डिटेल्स दर्ज करना है और फिर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  7. उसके बाद आपके राशन कार्ड से जुड़े सभी सदस्यों की जानकारी सामने आएगी | जिस भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाना है उसके नाम के आगे एक्शन के तहत ई केवाईसी का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है |
  8. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा जिसमे सभी आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
  9. अब आपको अपना लाइव फोटो अपलोड करना होगा |
  10. उसके बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना है और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  11. इतना सब करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना और अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बना सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते और 5 लाख तक फ्री में इलाज भी करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment