Bank Account Se Mobile Number Link Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं है तो आपको बहुत साड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है क्योकि आपके बैंक खाते में जैसे आधार कार्ड को लिंक करना जरुरी होता है उसी प्रकार से आपको अपने बैंक खाते से अपने मोबाइल नंबर को जल्द से जल्द लिंक करवा लेना चाहिए | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

बैंक खाता में मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरुरी है ?
- अगर आपके बैंक खाते में मोबाइल नंबर लिंक रहता है तो समय – समय पर आपको बैंक ट्रांसेक्शन का मैसेज आता रहता है |
- कभी भी आपके बैंक खाता से किसी प्रकार का फ्रॉड हो जाता है तो इसकी जानकारी आपको तुरंत मिलेगी जिसकी शिकातय आप बैंक ब्रांच और थाना में कर सकते है |
- अगर आपके बैंक खाता से मोबाइल नंबर लिंक रहेगा तभी आप यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग के सेवा का लाभ उठा सकते है |
- बैंक ट्रांसेक्शन एसएमएस अलर्ट मोबाइल नंबर पर रहने से यह फायदा है की जब कभी भी किसी प्रकार का Suspicious Transaction होगा उसका अलर्ट आपको तुरंत मिल जाएगा |
- बैंक खाता की सुरक्षा और हर बैंक अकाउंट के गतिविधि पर नजर रखने के लिए बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर का लिंक होना बहुत जरुरी है |
- आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक रहेगा तभी आप डेबिट कार्ड का पिन बना पाएंगे एटीएम से |
बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने बैंक अकाउंट के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- अगर आप बैंक की शाखा में जाकर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाना चाहते है तोउसके लिए आपको बैंक से मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन का फॉर्म लेना होता है |
- फॉर्म प्राप्त करने के बाद उसमे आपको सबसे पहले दिनांक डालना होगा |
- उसके बाद फॉर्म में बैंक अकाउंट नंबर भरना होगा और उसके बाद आप जिस मोबाइल नंबर को अपने बैंक कहते से लिंक करना चाहते उस मोबाइल नंबर को लिखना होगा |
- इस तरह से आपका फॉर्म भर जाएगा जिसके बाद खाता धारक को अपने हस्ताक्षर कर फॉर्म को बैंक के कर्मचारी के पास जमा कर देना होता है |
- उसके बाद एक सप्ताह के अंदर आपके बैंक अकाउंट से आपका मोबाइल नंबर लिंक हो जाता है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से बैंक अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से बैंक अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |