Aadhar Card Bank Se Link Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें | दोस्तों आज के डिजिटल युग में अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से जोड़ना एक महत्वपूर्ण कदम है | आपके वित्तीय लेनदेन को सुव्यवस्थित करने और सरकारी लाभों का सहज रूप से उपयोग करने के तरीके को सुनिश्चित करने के लिए | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से आधार कार्ड बैंक से लिंक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड बैंक से लिंक करने के महत्वपूर्ण सूचना
- सुनिश्चित करें की ओटीपी सत्यापन के लिए आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते और आपके आधार कार्ड दोनों से जुड़ा हुआ है |
- लिंकिंग प्रक्रिया के दौरान अपने आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण आसानी से उपलब रखें |
- आधार लिंकिंग में सहायता का दवा करने वाली धोखाधड़ी वाली वेबसाइटों या अनचाही कॉलों से सावधान रहें | ऐसे लेनदेन के लिए हमेशा अपने बैंक के आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें |
आधार कार्ड बैंक से लिंक कैसे लें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड बैंक से लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- होम पेज ओपन होने पर लॉगिन की प्रक्रिया पूरा करना होगा उसके लिए लॉगिन पोर्टल पर जाकर यूजर नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- इसके अतिरिक्त आपको ऑफलाइन प्रक्रिया पूरा करने के लिए अपने बैंक शाखा का दौरा करने की आवश्यकता हो सकती है |
- एक बार लॉगिन होने के बाद आधार लिंकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने 12 अंकीय आधार कार्ड नंबर को उस खास फिल्ड में सटीकता से दर्ज करना होगा |
- स्क्रीन पर प्रदर्शित आधार कार्ड विवरणों की सावधानी से समीक्षा करना होगा और सुनिश्चित करना होगा की वे आपके बैंक खाते की जानकारी के साथ मेल खाते है |
- आपको अपने आधार कार्ड से जुड़े अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक वन – टाइम पासवर्ड प्राप्त होगा, आपको अपने पहचान की पुष्टि के लिए इस ओटीपी को दर्ज करना होगा |
- ओटीपी को सफलतापूर्वक सत्यापित करने के बाद आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से जुड़ जाएगा और आपको पुष्टि संदेश प्राप्त होगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आधार कार्ड को बैंक से लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड बैंक से लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने बैंक अकाउंट में आधार कार्ड को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |