Aadhar Card Se Loan Kaise Len : आधार कार्ड से लोन कैसे लें ?

Aadhar Card Se Loan Kaise Len

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से लोन कैसे लें | दोस्तों इस महंगाई के ज़माने में कभी कभी हमें अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन की जरुरत पड़ जाती है और यह हर व्यक्ति के साथ होता है | जितना धनि व्यक्ति होता है उस पर उतना ही ज्यादा ऋण होता है परन्तु गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको को आज के समय में लोन मिलना बहुत मुश्किल हो गया है | वर्तमान में कोई भी बैंक या कंपनी एक आम आदमी को लोन प्रदान करने से पहले कई बार सोचती है | अगर आप अपने आधार कार्ड से लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |

Aadhar Card Se Loan Kaise Len 2026

आधार कार्ड से लोन लेने के लिए दस्तावेज 

आधार कार्ड से ऑनलाइन लोन प्राप्त करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरुरत पड़ती है | इसलिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है :-

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. बैंक खाता विवरण
  5. निवास प्रमाण पत्र
  6. आय प्रमाण पत्र
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज आपके पास है तो आपको इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है |

आधार कार्ड से लोन लेने के लिए पात्रता 

  1. आधार कार्ड से लोन लेने वाला आवेदक भारतीय निवासी होना चाहिए |
  2. लोन लेने वाले आवेदक की न्यूनतम आयु 21 साल एवं अधिकतम आयु 60 साल होना चाहिए |
  3. आधार कार्ड से लोन लेने वाले आवेदक का न्यूनतम मासिक वेतन 15 हजार होना चाहिए और आवेदक का क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए |
  4. आवेदक का किसी भी बैंक में नाम ख़राब नहीं होना चाहिए और आवेदक का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए |

आधार कार्ड से लोन कैसे लें ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड से लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को सम्बंधित बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको पर्सनल लोन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपनी निजी जानकारी जैसे की अपना नाम, जन्मतिथि, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि जानकारी को भरना होगा |
  4. सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा और अब आगे बढ़ने के लिए नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपने लोन की राशि का चयन करना होगा |
  6. अब बैंक के द्वारा आपकी पात्रता की जांच की जाएगी और अगर आप इस लोन के लिए पात्र होंगे तो तत्काल ही आपका लोन मंजूर कर दिया जाएगा |
  7. लोन मंजूरी के बाद कुछ ही घंटो में लोन की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment