Ayushman Card Aadhar Card Se Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड से कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान भारत कार्ड योजना एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत गरीब परिवार से आते है उसके लिए इस योजना को सरकार ने शुरू की है आयुष्मान कार्ड गोल्डन कार्ड के नाम से भी जाना जाता है इस योजना के तहत आपको 5 लाख तक फ्री इलाज करवाने की सुविधा मिलती है |
आज के समय में हर कोई बीमारी में इलाज के लिए काफी पैसे खर्च करते है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जो बीमारी के इलाज के लिए पैसा खर्च नहीं कर पाते है | ऐसे लोगो के लिए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की है | अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |

आयुष्मान कार्ड क्या है ?
आयुष्मान कार्ड भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक स्वास्थ्य बिमा कार्ड है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगो और असहाय लोगो के लिए सस्ती और उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है | आयुष्मान कार्ड हमें अच्छी तरह से सुरक्षित करता है और हमें अस्पतालों में सस्ती उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराता है |
आयुष्मान कार्ड मोबाइल से कैसे बनाये ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को इसकी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Register Yourself & Search Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे की अपने राज्य का नाम, मोबाइल नंबर, लिंग और ईमेल आईडी इत्यादि यह सभी भरने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और होम पेज पर आपको Register/Sign के ऑप्शन पर क्लिक करके लॉगिन करना होगा |
- उसके बाद आपको इस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा और ओटीपी वेरिफाई करना होगा |
- वेरिफाई करने के बाद आपके सामने आपके गांव के लाभर्थियो की सूचि खुल जाएगी जिसमे आपको अपना नाम सर्च करना होगा और व्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब यहां पर आधार कार्ड और राशन कार्ड के जरिए आयुष्मान बना सकते है इसके लिए आपको यहां अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा और गेट डिटेल्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी को भरना होगा जैसे की अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, लिंग, पिन कोड, पिन कोड, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम |
- उसके बाद आपको Authenticate के ऑप्शन ओटीपी को सेलेक्ट कर Get OTP पर क्लिक करना होगा डालकर नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आयुष्मान कार्ड का आवेदन पूरा हो जाएगा और 4 से 5 दिन के अंदर आपका कार्ड एप्रूव्ड जाएगा और उसके बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है |
- इस प्रकार से आप घर बैठे आधार कार्ड मोबाइल से बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड से कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ भी उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |