Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye : आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाये ?

Table of Contents

Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye : 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान भारत योजना जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है | भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है | इसका उदेश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है | अगर आप भी अपना नया आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो अब यह काम बहुत आसान हो गया है | अगर आप भी अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye : 

आयुष्मान कार्ड क्या है ? 

आयुष्मान कार्ड के तहत देश के पात्र नागरिको को सरकार के द्वारा 5 लाख तक का स्वास्थ्य बिमा मिलता है | यह योजना विशेष रूप से गरीब और वंचित परिवारों के लिए बनाई गई है ताकि वे महंगे इलाज का खर्च उठा सके | इस कार्ड का उपयोग सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज के लिए किया जा सकता है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाये ? 

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Register Yourself & Search Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको मांगी गई सभी जानकारी को भरना होगा जैसे राज्य का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और लिंग इत्यादि भरने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
  4. इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और होम पेज पर आपको Register/Sign के ऑप्शन पर क्लिक कर लॉगिन कर लेना है |
  5. अब आपको इस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी वेरिफाई करना होगा |
  6. उसके बाद आपके सामने आपके गांव के लाभार्थियों की सूचि खुल जाएगी जिसमे आपको अपना नाम सर्च करना है और व्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  7. अब आधार कार्ड और राशन कार्ड के जरिए आयुष्मान कार्ड बना सकते है |
  8. उसके बाद आपको यहां पर अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा और Get Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  9. उसके बाद यहां पर पूछी गई जानकारी को भरना होगा जैसे की अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, पिन कोड, गावं का नाम |
  10. उसके बाद Authenticate के ऑप्शन को सेलेक्ट कर Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है और ओटीपी को डालकर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है |
  11. उसके बाद आयुष्मान कार्ड का आवेदन पूरा हो जाएगा और 4 से 5 दिन के अंदर आपका कार्ड अप्रूव्ड हो जाएगा और उसके बाद आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बना सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बना सकते है और 5 लाख तक फ्री में इलाज करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment