Aadhar Card Se Bank Balance Check Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों अगर बैंक बैलेंस चेक करने के लिए बार बार बैंक शाखा जाना पड़ता है तो अब आपको कही जाने की जरुरत नहीं है क्योकि अब आधार कार्ड नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने की सुविधा उपलब्ध कर दी गई है | इस सुविधा के मदद से घर
बैठे केवल आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | ज्यादातर लोग नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का उपयोग नहीं करते है और कितनो के पास एटीएम कार्ड भी नहीं रहता है इसलिए वह ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का लाभ नहीं प्राप्त कर पाते है | लेकिन अब आधार कार्ड से बैंक बैलेंस आसानी से चेक किया जा सकता है जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस क्यों पता चल जाता है ?
आधार कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है ज्सिअम आपके 12 अंको का आधार कार्ड नंबर, आपका नाम, जन्मतिथि, पता, फोटो, लिंग आदि होता है और उन्हें शारीरिक विशेषताओं जैसे अंगूठे और उंगलियों के निशान और आंख की पुतली से जोड़ा जाता है | सरकारी और निजी कार्यो में इसे ज्यादातर वैद्य पहचान प्रमाण और पता प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकार किया जाता है | बैंक खाता खोलते समय या बाद में जब आप अपने खाते में अपना 12 अंको का आधार कार्ड नंबर दर्ज करते है तो बैंक खाते से सम्बंधित सभी विवरण आपके आधार विवरण के साथ जुड़ जाते है जिससे आप अपने आधार कार्ड के मदद से किसी भी बैंक का बैलेंस चेक कर सकते है |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
अगर आप बैंक बैलेंस चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा आपको बता दें की इसके लिए आपके बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन से *99*99*1# डायल करना होगा |
- दिखाए गए दिशानिर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा और आपको अपने 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने आधार नंबर को फिर से वेरिफाई करना होगा और अपने आधार कार्ड नंबर को दर्ज करना है |
- उसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर आपको एक मैसेज दिखाई जाएगी जिसमे आपके बैंक खाते में मौजूदा बैलेंस शामिल होगा |
बैंक मित्र के मदद से आप आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है ?
अगर आपको ऊपर बताए गए तरीके से बैंक बैलेंस चेक करने में परेशानी होती है तो आप अपने नजदीकी के किसी भी बैंक मित्र केंद्र पर जाकर अपने खाते का पैसा चेक करा सकते है जिसके लिए नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा |
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के CSC या CSP केंद्र पर जाना होगा जहां पर आपको अपने 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर देना होगा |
- उसके बाद आपसे फिंगर का निशान लिया जाएगा और आपके बैंक खाते में कितनी राशि उसकी जानकारी आपको उपलब्ध करा दी जाएगी |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |