Aadhar Card Se PhonePe Account Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाना होगा जिससे की आपको कोई समस्या न हो इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से फोए पे अकाउंट बना सके | लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत ताज पढ़ना होगा |

आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए योग्यता
- फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए आपके पास आपका आधार कार्ड होना चाहिए और आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |
- आपके बैंक खाते से भी मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए |
- आप जिस मोबाइल फ़ोन में फ़ोन पे यूपीआई अकाउंट बनाना चाहते है उसमे आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर वाला सिम कार्ड होना चाहिए |
आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट ऑनलाइन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा और वहां से आपको PhonePe App को डाउनलोड व इंस्टॉल करना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस फ़ोन पे ऐप को ओपन करना होगा |
- उसके बाद यहां पर आपको अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करके ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा जिसके बाद आपके सामने इसका डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा |
- अब यहां पर आपको Add Bank Account का ऑप्शन देखने को मिलेगा तो आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको यहां पर अपने बैंक का चयन करके अपने बैंक खाते को लिंक करने के लिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू होगी और जल्द ही समत्प हो जाएगी जिसके बाद आपको इसका मैसेज देखने को मिलेगा |
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेग तो आपको इस पेज पर SET PIN के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा –
- अब यहां पर आपको नीचे की तरफ ही Authenticate Using Aadhar Number का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको Aadhar Number Linked With Bank पर क्लिक करके आधार कार्ड के पहले 6 अंको को दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपको ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा, अब आपके सामने पिन सेट पेज खुलकर आ जाएगा |
- अब यहां पर आपको अपना मन से कोई भी यूपीआई पिन सेट कर लेना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आप अपने आधार कार्ड से मदद से यूपीआई पिन सेट कर पाएंगे |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से न केवल अपना फ़ोन पे अकाउंट बना पाएंगे बल्कि हाथो हाथ अपना यूपीआई पिन सेट कर पाएंगे |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन सेट करके फ़ोन पे अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |