Aadhar Card Se Bank Balance Check 2026 : आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?

Aadhar Card Se Bank Balance Check 2026 |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों जब भी अपने अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते है तो इसके लिए बैंक या प्रज्ञा केंद्र में जाना पड़ता था लेकिन अब सभी बैंक में खाता का बैलेंस चेक करने की सुविधा आसान कर दिया है | अब आप घर बैठे आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |

आज के समय में सभी बैंक ने ऑनलाइन बैंकिंग के साथ – साथ मोबाइल बैंकिंग और बहुत सारी सुविधाएं घर बैठे प्रदान कर रही है जिससे की आप बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | लेकिन बहुत से लोगो को इस सुविधा की जानकारी नहीं होती है इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card बैंक बैलेंस चेक

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ? 

  1. आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर से *99# डायल करना होगा |
  2. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर Welcome to *99# का मैसेज आएगा जिसमे आपको OK बटन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद एक मेन्यू ओपन होगा और उसके बाद आपको अपना भाषा सेलेक्ट करना होगा |
  4. अब इसमें आपको तीसरे नंबर पर Balance Check का ऑप्शन दिखाई देगा और अब बैलेंस चेक करने के लिए आपको नीचे 3 टाइप करके Send बटन पर क्लिक करना होगा |
  5. उसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन पर एक फ्लैश मैसेज आएगा जिसमे आपको अपना यूपीआई पिन दर्ज करना होगा |
  6. यूपीआई पिन दर्ज करने के बाद आपके बैंक का बैलेंस शो हो जाएगा |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ? 

  1. आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मोबाइल फ़ोन के डायल पैड में USSD Code को डायल करना होगा | ध्यान रहे जिस बैंक का आपका अकाउंट है उसी बैंक का यूएसएसडी कोड डालना है |
  2. उसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर कुछ ऑप्शन खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको Account Balance के सामने का सीरियल नंबर दर्ज करना है और Send के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  3. उसके बाद आपके बैंक खाते का बैलेंस दिख जाएगा |

बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?

  1. बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के CSC केंद्र पर जाना होगा |
  2. अब आपको अपना आधार कार्ड प्रदान करना है बैंक बैलेंस चेक करने के लिए |
  3. उसके बाद अधिकारी आपका आधार विवरण दर्ज करके फिंगर स्कैन करेगा और अब आपको अपना फिंगर ऑथेंटिकेशन प्रदान करना है |
  4. उसके बाद आपके बैंक का बैलेंस दिखाई दे देगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस क्यों पता चल जाता है ? 

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस AEPS के माध्यम से पता किया जा सकता है | जब आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक होता है तो AEPS के जरिए ग्राहक की पहचान सत्यापित की जाती है | फिंगरप्रिंट से सत्यापन सफल होने के बाद बैंक खाते की उपलब्ध राशि की जानकारी सिस्टम में दिखाई देती है | इसलिए आधार कार्ड के मदद से बैंक खाते का बैलेंस चेक किया जा सकता है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment