Airtel Payment Bank Account Open |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों भारत में डिजिटल बैंकिंग का चलना तेजी से बढ़ रहा है और इसमेअहं योगदान एयरटेल पेमेंट्स बैंक का है | एयरटेल पेमेंट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए जीरो बैलेंस खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध कराइ है
जिसमे बिना किसी न्यूनतम बैलेंस की आवश्यकता के आप अपना खाता खोल सकते है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से एयरटेल पेमेंट बैंक में अपना खाता खोल सके और इसका इस्तेमाल कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

एयरटेल पेमेंट बैंक क्या है ?
एयरटेल पेमेंट्स बैंक भारती एयरटेल द्वारा संचालित एक डिजिटल बैंक है | इसे भारतीय रिजर्व बैंक से लाइसेंस प्राप्त है | एयरटेल पेमेंट बैंक का उद्देश्य भारत में डिजिटल और कैशलेस बैंकिंग को प्रोत्साहित करना है और इसके लिए यह आसान और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करता है | इस बैंक में आप जीरो बैलेंस के साथ खाता खोल सकते है तथा कई अन्य प्रकार के भी बैंकिंग सेवाओं का लाभ सकते है |
एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?
अगर आप एयरटेल पेमेंट बैंक में अपना अकाउंट ऑनलाइन ओपन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से Airtel Thanks App इंस्टॉल करना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा और अपने एयरटेल मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा | अन्य नेटवर्क के यूजर्स भी खाता खोल सकते है लेकिन एयरटेल यूजर्स के लिए कुछ विशेष लाभ भी मिलते है |
- खाता खोलने के लिए केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना आवश्यक है | इसमें आपको अपने आधार कार्ड और अन्य पहचान प्रमाण की जरुरत होगा इसके साथ ही आप नजदीकी एयरटेल स्टोर पर जाकर भी केवाईसी करवा सकते है |
- केवाईसी प्रक्रिया पूरा होने के बाद आपका खाता तुरंत एक्टिव हो जाएगा और आपको एक यूनिक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड प्रदान किया जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने घर बैठे एयरटेल पेमेंट बैंक में अपना खाता ऑनलाइन खोलवा सकते है |
एयरटेल पेमेंट बैंक खाते का लाभ
- अन्य बैंको में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर रखरखाव शुल्क लगता है लेकिन एयरटेल पेमेंट बैंक में इस प्रकार का कोई चार्ज नहीं है |
- आप अपने अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट और बैलेंस चेक करने की सुविधा प्राप्त कर सकते है यह सुविधा मोबाइल ऐप या मैसेज के जरिए प्राप्त की जा सकती है |
- एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट के माध्यम से आप अपने सभी यूटिलिटी बिल्स जैसे बिल्जी बिल, पानी, गैस और मोबाइल रिचार्ज आदि का भुगतान आसानी से कर सकते है |
- एयरटेल पेमेंट्स बैंक के क्यूआर कोड के द्वारा पेमेंट का ऑप्शन भी उपलब्ध है | आप क्यूआर कोड को स्कैन करके तुरंत पेमेंट कर सकते है जो इसे और अधिक सुविधाजनक बनाता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे एयरटेल पेमेंट बैंक में अपना खाता खोलवा सकते है और इसका इस्तेमाल भी कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |