Aadhar Card Me Mobile Number Link |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आज के समय में हर काम में जरुरी होता है | हमें बैंक में खाता खुलवाना हो, सरकारी दस्तावेज बनवाना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो तो आधार कार्ड हमें हर काम के लिए जरुरी होता है | आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी है | आधार से संबंधित विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए हमारे आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है |
जैसा की आप सभी जानते है की विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए भी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की मांग की जाती है क्योकि ओटीपी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है | अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को मोबाइल फ़ोन में किसी भी ब्राउजर को ओपन करना होगा और सर्च बॉक्स में IPPB टाइप करके सर्च करना होगा |
- उसके बाद आपको इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना होगा और उसके बाद आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमे से आपको Service Request के ऑप्शन में जाना होगा और IPPB Customer के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब यहां पर आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमे की आपको आधार मोबाइल अपडेट पर टिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पर्सनल जानकारी भरना होगा जैसे की अपना, पता, मोबाइल नंबर, पिन कोड इत्यादि |
- इसके बाद एक बॉक्स दिखाई देगा उसमे I Want To Link Mobile Number लिखकर I Agree को ठीक करना होगा |
- उसके बाद आपको कैप्चा कोड भरना होगा और उसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपका रिक्वेस्ट नजदीकी के पोस्ट ऑफिस के ब्रांच में चला जाएगा और वहां से एक आधार ऑपरेटर आपके एड्रेस पर आएगा फिर आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कर देगा |
- आधार कार्ड में मोबाइल लिंक करने का चार्ज आपसे 75 रूपए लिया जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |