SBI Bank Me Aadhar Card Link Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एसबीआई बैंक में आधार कार्ड लिंक कैसे करें | दोस्तों एसबीआई बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक करना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके माध्यम से खाता धारक अपने 12 अंको के आधार नंबर को बैंक खाते से जोड़ सकते है | इससे सरकारी योजाओं का पैसा डीबीटी के जरिए प्राप्त करने में सुविधा होती है | ग्राहक घर बैठे इंटरनेट बैंकिंग या नजदीकी एसबीआई बैंक शाखा में जाकर आसानी से अपने आधार कार्ड को लिंक कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे |

एसबीआई बैंक में आधार कार्ड लिंक करने के फायदे
अगर आप एसबीआई बैंक में आधार कार्ड लिंक कर लेते है तो इससे आपको निम्नलिखित लाभ और फायदे होंगे जो की, इस प्रकार से है –
- सभी सरकारी योजनाओं का पैसा आसानी से बैंक खाते में मिल जाएंगे |
- बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक होने से सिर्फ आधार कार्ड के द्वारा सरकारी पैसा खाते में डीबीटी के जरिए प्राप्त होने लग जाएगा |
- लगभग अधिकतर कामो के लिए बैंक खा में जाने की जरुरत नहीं होगी |
- समय के साथ मेहनत का भी बचत किया जा सकता है | बैंक में किए जाने वाले लेनदेन का मैसेज तुरंत मोबाइल पर एसएमएस के जरिए प्राप्त होगा |
एसबीआई बैंक में आधार कार्ड लिंक कैसे करें ?
अगर आप एसबीआई बैंक में अपना आधार कार्ड ऑनलाइन लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एसबीआई बैंक में आधार कार्ड लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको एनपीसीआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज पर ही Consumer का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद Bharat Aadhar Seeding Enabler का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, उसके बाद आपको Aadhar Seeding/Deeseeding के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है तथा बैंक अकाउंट में एसबीआई बैंक का चयन करना है एवं अकाउंट नंबर दर्ज करना है तथा Seeding के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको Fresh Seeding के ऑप्शन पर क्लिक करना है तथा Confirm Account Number दर्ज करके प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको आधार कार्ड लिंक मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा और आवेदन होने के 24 से 48 घंटे के अंदर एनपीसीआई लिंक हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई बैंक में आधार कार्ड लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की एसबीआई बैंक में आधार कार्ड लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने एसबीआई बैंक में अपना आधार कार्ड लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |