Aadhar Card Me Mobile Number Link Kaise Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके माध्यम से आप अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक कर सकते है | मोबाइल नंबर लिंक होने के बाद आधार से जुडी कई ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाना आसान हो जाता है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए दस्तावेज
आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए बहुत अधिक दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होती है | इसके लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित चीजे जरुरी है : –
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बायोमेट्रिक सत्यापन
- आधार अपडेट रसीद
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना है जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको आधार विभाग के ऑफिशियल UIDAI पोर्टल पर जाना होगा |
- ऑफिशल पोर्टल पर आने के बाद आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है और Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है Submit OTP & Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको अपडेट आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको अपना नाम और आधार नंबर दर्ज करना है एवं नीचे मोबाइल नंबर लिंक ऑप्शन पर क्लिक करना है और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- क्लिक करने के बाद आपका सभी जानकारी देखने को मिल जाएगा जिनमे आपको अपने सभी जानकारी को चेक कर लेना है और Save & Proceed के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा और अब आपको अपॉइंटमेंट बुक करना होगा |
- अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आपको Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- उसके बाद आपको अपने एरिया का पिन कोड दर्ज करना है और Get Details के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके नजदीकी आधार सेवा केंद्र का नाम और एड्रेस देखने को मिल जाएगा |
- अब आपको बुक अपॉइंटमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपने अनुसार निर्धारित तिथि एवं समय का चयन करना है |
- उसके बाद निर्धारित शुल्क ऑनलाइन भुगतान कर देना है |
- शुल्क भुगतान होने के बाद आपका सफलतापूर्वक आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक के लिए आवेदन हो जाएगा |
इस प्रकार से आप बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |