Aadhar Card Me Date of Birth Change Kare : आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज कैसे करें ?

Table of Contents

Aadhar Card Me Date of Birth Change Kare |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज कैसे करें | दोस्तों जैसा की आप सभी को पता होगा की आधार कार्ड भारत में 2009 से आम जनता के लिए बनाना शुरू हुआ था | सभी भारतीय लोगो ने जोरो से अपना आधार कार्ड बनवाये | अगर आप एक भारत के नागरिक है तो आपके पास आधार कार्ड जरूर होगा

यह आधार कार्ड हमारे लिए बहुत जरुरी दस्तावेज है और एक भारतीय होने का साबुत भी है | किसी भी प्रकार के सरकारी दफ्तरी काम या फिर आवेदन देने के लिए आधार कार्ड का अहम भूमिका है | पहले के अपेक्षा आधार कार्ड में हुई गड़बड़ी में काफी सुधार हुआ है जैसे की बहुत लोगो के आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत है वह भी आधार कार्ड से अपना जन्मतिथि चेंज करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card जन्मतिथि चेंज

आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे बदलें ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड में अपने जन्मतिथि को चेंज करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने के लिए सबसे पहले आप सभी को UIDAI.gov.in के वेबसाइट पर चले जाना होगा |
  2. वेबसाइट पर आने के बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा और अब आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा |
  3. उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड में रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए Send OTP पर क्लिक करना होगा |
  4. अब आपको उस ओटीपी को दर्ज करने के बाद लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. लॉगिन करने के बाद विभिन्न सेवाओं का ऑप्शन दिखाई देगा जिसमे जन्म तिथि अपडेट करने के लिए ऑनलाइन आधार अपडेट पर क्लिक करना होगा |
  6. क्लिक करने के बाद आपके सामने नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा |
  7. अब आपको अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, भाषा और पते के क्षेत्रो के डिटेल्स को दर्ज करना होगा और उसके बाद Date of birth के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा |
  8. उसके बाद जन्मतिथि में सुधार के लिए मूल दस्तावेज प्रमाण के स्कैन का अपलोड करना होगा |
  9. आधार कार्ड में जन्मतिथि को चेंज करने के लिए आपको 50 रूपए का भुगतान करना होगा | और उसके बाद आपका जन्मतिथि चेंज हो जाएगा |

आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने से जुडी जरुरी बातें

  1. किसी भी व्यक्ति के आधार कार्ड में जन्मतिथि केवल एक बार बदली जा सकती है |
  2. आधार कार्ड में नाम दो बार बदला जा सकता है और आधार कार्ड में आपका एड्रेस कई बार बदला जा सकता है |
  3. नाम और जन्मतिथि को बदलने के लिए आपको 50 रूपए फ़ीस देना होगा |
  4. इनमे से कोई भी जानकारी को बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेज लगाना अनिवार्य है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज एक इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में डेट ऑफ़ बर्थ चेंज कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में अपने जन्मतिथि को चेंज कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment