Bank Account Se Aadhar Card Link Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक कैसे करें | दोस्तों अगर आप कभी किसी भी बैंक अकाउंट में खाता है और उसमे आधार कार्ड लिंक लिंक नहीं है तो अब आप घर बैठे अपने बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक कर सकते है और इसके लिए आपको कही
पर भी जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी | आधार कार्ड में बैंक अकाउंट को लिंक करने की सुविधा सरकार ने घर बैठे ही शुरू कर दी है पहले आप लोगो को बैंक में जाकर चक्कर कटाने होते थे लकिन अब आप घर बैठे ही अपने बैंक अकाउंट में आधार कार्ड को लिंक कर पाएंगे और इसके बाद आप अपने बैंक अकाउंट में किसी भी योजना का पैसा प्राप्त कर सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |

बैंक अकाउंट से आधार कार्ड से लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने बैंक अकाउंट के साथ अपने आधार कार्ड को लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को NPCI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- अब यहां पर आपको Consumer वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको Bharat Aadhar Seeding वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको यहां पर दो ऑप्शन मिलेंगे जिसमे से पहले Aadhar Seeding और दूसरा Check Status का तो आपको सबसे पहले स्टेटस को चेक करना होगा |
- उसके बाद आपको Aadhar Seeding के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और अब आपके सामने बैंक खाता में आधार कार्ड लिंक करने का पूरा फॉर्म आ जाएगा |
- अब आपको इस फॉर्म को अच्छे से भरना होगा और इस फॉर्म के नीचे दिए गए जरुरी जानकारिया भरना होगा जैसे की अकाउंट नंबर, ब्रांच नाम, बैंक खाता का नाम, आधार नंबर आदि सभी जानकारी को भरकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपका आधार कार्ड से जो मोबाइल नंबर लिंक है उस पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को डालकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आपके बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने बैंक अकाउंट के साथ अपने आधार कार्ड को लिंक कर सकते है |
बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक करने के फायदे
- अगर आपके बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक होगा तो आपका बैंक अकाउंट कभी भी बंद नहीं किया जाएगा |
- आधार कार्ड में बैंक अकाउंट लिंक करने से आपका खाता हमेशा एक्टिव रहता है और कोई भी गड़बड़ी नहीं होती है |
- सरकारी छात्रवृत्ति का लाभ स्टूडेंट्स को भी छात्रवृत्ति की राशि सीधे बैंक में मिलती है अगर आपका बैंक खता आधार कार्ड से लिंक है तो |
- अगर आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक है तो आपको आसानी से सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है |
- लाभार्थी की सही पहचान सुनिश्चित होता है की लाभ सही व्यक्ति को मिल रहा है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |