Aadhar Card Se Bank Balance Check Kare :
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड से आप घर बैठे ही अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आपकी पहचान के परमं के रूप में उपयोग होता है | इसके अलावा आप आधार कार्ड का उपयोग अपने बैंक खाते में जमा धनराशि को चेक करने के लिए भी कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?
आधार कार्ड का उपयोग करके बैंक बैलेंस चेक करने के कई तरीके है जिसमे से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है :-
1. USSD सेवा का उपयोग करके :
- बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल के डायल पैड पर जाकर *99# डायल करना होगा ( यह सेवा NPCI द्वारा प्रदान की जाती है और सभी बैंको के लिए एक कॉमन कोड है लेकिन आपके बैंक के विशिष्ट कोड भी हो सकते है ) | यह सेवा बिना इंटरनेट के भी काम करता है |
- डायल करने के बाद आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के ऑप्शन दिखाई देंगे |
- उसके बाद “Balance Enquiry” या “Check Balance” जैसे ऑप्शन का चयन करना होगा ( आमतौर पर इसके लिए एक नंबर दर्ज करना होता है )
- अगर आपने पहले *99# सेवा के लिए पंजीकरण नहीं किया है तो आपको पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करना पैड सकता है | जिसमे आपके बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर का सत्यापन और mPIN बनाना शामिल हो सकता है |
- सफल प्रमाणीकरण के बाद आपके खाते का बैलेंस स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा |
2. UMANG ऐप का उपयोग करके –
- उमंग ऐप भारत सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुँचाने का एक एकीकृत मंच है |
- कुछ बैंक अपनी सेवाओं को उमंग ऐप के माध्यम से भी प्रदान करते है जिसमे बैलेंस पूछताछ शामिल हो सकती है जिसके लिए आधार प्रमाणीकरण की जरुरत हो सकती है |
3. बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से –
- अगर आपने अपने बैंक के मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं के लिए पंजीकरण किया है तो आप इन प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करके आसानी से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |
- इसके लिए आधार नंबर की प्रत्यक्ष आवश्यकता नहीं होती है लेकिन खाता आधार कार्ड से लिंक होना सामान्यतः केवाईसी के लिए महत्वपूर्ण है |
4. आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से –
- AEPS का उपयोग करके बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आपको किसी बैंक मित्र, ग्राहक सेव् केंद्र या माइक्रो – एटीएम सुविधा वाले अधिकृत AEPS सेवा प्रदाता के पास जाना होगा |
- वहां पर आपको अपने 12 अंको का आधार कार्ड नंबर बताना होगा और अपने बैंक का नाम चुनना होगा |
- उसके बाद आपको बायोमेट्रिक सत्यापन ( आमतौर पर फिंगर प्रिंट स्कैन ) करना होगा |
- सफल प्रमाणीकरण के बाद बैंक मित्र आपको आपके खाते का बैलेंस बता देगा या रसीद प्रदान करेगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बॅलन्स चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |