Aadhar Card Me Mobile Number Link 2026
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों डिजिटलीकरण के युग में आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर के साथ लिंक करना आवश्यक है | यह प्रक्रिया न केवल आपकी पहचान की सुरक्षा में मदद करती है बल्कि सरकारी सेवाओं एवं वित्तीय लेन देन को भी आसान बनती है | अगर आप भी अपने आधार कार्ड के साथ अपना मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर ऑनलाइन लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको myAadhar के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको अपने क्षेत्र का चयन करके Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपको आधार अपडेट के ऑप्शन को चुने रहना है फिर मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करके Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आपको अपॉइंटमेंट डिटेल्स भरना होगा जैसे की अपना नाम, आधार नंबर आदि सभी जानकारी भरने के बाद नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना है |
- उसके बाद आपको पर्सनल जानकारी को भरना होगा जैसे की आप आधार कार्ड में क्या परिवर्तन करवाना चाहते है |
- उसके बाद आपको मोबाइल नंबर वाले ऑप्शन में टिक करके नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको Date & Time को set करना है और उसके बाद नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना है |
- अब आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे आपकी सभी जानकारी जैसे की नाम, समय और दिन, मोबाइल अपडेट आदि |
- इस रसीद को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लेना है और जिस तय तिथि पर आप आधार सेंटर जाएंगे उस रसीद को अपने साथ ले जाना है |
- इस प्रकार से आप मोबाइल अपडेट करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते है | ध्यान दे जिस तिथि और समय पर आपने अपॉइंटमेंट बुक किए है उस समय आपको आधार सेंटर में मौजूद होना होगा |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा |
- आप यूआईडीएआई के वेबसाइट पर जाकर नजदीकी केंद्र का पता लगा सकते है |
- आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार अपडेट / करेक्शन फॉर्म भरना होगा | इस फॉर्म में आपको अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करना है |
- फॉर्म के साथ आपको अपना आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र जैसे पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड आदि सबमिट करना होगा |
- उसके बाद आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा | इसमें आपके फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन शामिल हो सकते है |
- मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको एक निर्धारित फ़ीस देना होगा |
- उसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे आपके अपडेट रिक्वेस्ट का ट्रैकिंग नंबर होगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |