Aadhar Card Bank Account Se Link Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करे | दोस्तों आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है इसके माध्यम से बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से जोड़ा जाता है जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ, डीबीटी और अन्य बैंकिंग सेवाओं से सम्बंधित काम आसान हो सकते है | ग्राहक अपने बैंक की शाखा, बैंक की उपलब्ध ऑनलाइन सुविधा या कुछ मामलों में एटीएम के माध्यम से आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करें ?
अगर आप बैंक शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने के ले सबसे पहले आप सभी को अपने बैंक के शाखा में जाना होगा |
- उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड और बैंक खाता पासबुक साथ लेकर जाना होगा और बैंक से Aadhar Linking/Seeding Form लेना होगा |
- अब फॉर्म में आपको अपना नाम, बैंक खाता नंबर और आधार कार्ड नंबर भरना होगा, फॉर्म पर हस्ताक्षर करके बैंक कर्मचारी के पास जमा करना होगा |
- उसके बाद बैंक के द्वारा आवश्यक सत्यापन किया जाएगा और सत्यापन पूरा होने के बाद आपका आधार बैंक खाते से लिंक कर दिया जाएगा |
- उसके बाद बैंक से आधार लिंकिंग का स्टेटस जरूर जांच लें |
मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग से लिंक करें ?
अगर आपका बैंक यह सुविधा देता है तो आप घर बैठे मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग से आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर सकते है |
- आधार कार्ड को बैंक खाता से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक के आधिकारिक Mobile Banking App या Internet Banking में लॉगिन करना है |
- उसके बाद Services / Profile / Aadhar Seeding / Link Aadhar जैसे ऑप्शन खोलना है |
- अब आपको अपना बैंक खाता चुनना होगा और आपको अपने 12 अंको का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा |
- उसके बाद मांगी गई जानकारी को भरकर सबमिट करना होगा और बैंक के द्वारा मांगा गया ओटीपी या अन्य सत्यापन पूरा करना होगा |
- अनुरोध सफल होने पर आधार लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी |
एटीएम से आधार कार्ड को बैंक खाता से लिंक करें ?
- एटीएम मशीन से अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक के एटीएम पर जाना होगा |
- उसके बाद आपको अपना एटीएम / डेबिट कार्ड एटीएम मशीन में डालना होगा और आपको अपना पिन दर्ज करना है |
- उसके बाद स्क्रीन पर Aadhar Registration / Aadhar Seeding जैसे ऑप्शन चुनना होगा |
- अब आपको अपना बैंक खाता का प्रकार चुनना है और आपको अपने 12 अंको का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है |
- उसके बाद दुबारा आधार कार्ड नंबर दर्ज करके पुष्टि करना है और अनुरोध सबमिट करना होगा |
- प्रक्रिया पूरा होने पर स्क्रीन पर पुष्टि सन्देश दिखाई दे सकता है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |