Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare :
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे आपको अपनी जानकारी को अपडेट रखना जरुरी होता है इसलिए आपको अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना बहुत ही जरुरी है | अगर आप आधार कार्ड से कोई भी सुविधा ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत आवश्यक होता है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का लाभ
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने से आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिससे आधार से जुडी सेवाओं का उपयोग आसानी से कर सकेंगे |
- बैंक यूपीआई और सरकारी योजनाओं में पहचान सत्यापित करना आसान हो जाता है |
- ई आधार डाउनलोड कर सकते है |
- आधार में नाम, पता, जन्मतिथि आदि अपडेट करने में सुविधा मिलती है |
- आपके आधार की सुरक्षा बढ़ती है क्योकि ओटीपी के बिना अधिकांश ऑनलाइन सत्यापन पुरे नहीं होते है |
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको Get Aadhar के सेक्शन में कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिसमे से आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपने शहर / राज्य का नाम चयन कर Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए नया पेज खुलेगा जहां पर मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी कोई एक जानकारी को दर्ज करना है और Send OTP के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज कर ओटीपी सत्यापित करना है |
- ओटीपी सत्यापित होने के बाद Aadhar Card Updatation Form खुलकर आ जाएगा |
- अब इसमें मांगी गई जरुरी सभी जानकारी को दर्ज करना है और उसके बाद मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए मोबाइल ऑप्शन का चयन कर प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपनी वह मोबाइल नंबर दर्ज करना है जो आधार कार्ड में लिंक करना चाहते है |
- उसके बाद आपको Save and Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आप जिस तिथि का अपॉइंटमेंट बुक करना चाहते है उस तिथि का चयन करना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपको जरुरी सभी जानकारी को दर्ज करके ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा |
- शुल्क भुगतान होने के बाद आपको अपॉइंटमेंट बुक स्लिप देखने को मिलेगा जिन्हे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है |
- अब इस स्लिप के साथ अपने नजदीकी जिस आधार केंद्र का चयन किया है उस केंद्र पर जाकर बिना भीड़ भाड़ के आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |