Aadhar Card Me Photo Change Kare : आधार कार्ड में फोटो चेंज कैसे करें ?

Aadhar Card Me Photo Change Kare

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में फोटो चेंज कैसे करें | दोस्तों जैसा की आप सभी जानते है की आज के समय में आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज बन चूका है जो यह प्रमाणित करता हैकी  आप देश के नागरिक है | इसके अलावा सरकार के द्वारा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भी आपको आधार कार्ड की आवश्यकता होती है | लेकिन अगर आपको अपने आधार कार्ड में लगी फोटो में कोई दिक्कत दिखाई देती है तो अब आप उसे घर बैठे आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से बदल कर सकते है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में फोटो चेंज करवा सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड में फोटो चेंज कैसे करें ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड में अपना फोटो ऑनलाइन चेंज करवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड में फोटो चेंज करने के लिए सबसे पहले आप सभी को केंद्रीय सरकार के द्वारा जारी की गई यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा |
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Get Aadhar के ऑप्शन पर क्लिक करके Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जहां पर आपको अपने शहर और लोकेशन को सेलेक्ट करना है और उसके बाद आपको Proceed to Book Appointment के ऑप्शन को सेलेक्ट कर देना है |
  4. अब आपको अपने चालू मोबाइल नंबर से वेरिफाई करना है और ओटीपी जनरेट करके वेरिफाई ओटीपी को सेलेक्ट करना होगा |
  5. उसके बाद आपको Select Enrollment Type के नीचे आ रहे ऑप्शन Update Existing Aadhar Details के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा |
  6. अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर, अपना नाम दर्ज करना है और Biometric ( Photo/Iris / Fingerprint ) के ऑप्शन को सेलेक्ट करने अपनी जन्मतीथ को दर्ज करके Preview के ऑप्शन पर क्लिक करके कन्फर्म को सेलेक्ट करना है |
  7. उसके बाद आपको अपने राज्य, शहर और अपने ब्रांच को सेलेक्ट करना होगा |
  8. जिसके बाद आपको Payment Type को चुनना होगा साथ ही Date और Time के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करके आपका Appointment फिक्स हो जाएगा |
  9. इतना सब करने के बाद आपको एक अपॉइंटमेंट स्लिप प्राप्त होगी जिसका प्रिंट आउट निकालकर आपको उसको अपने नजदीकी के आधार सेवा केंद्र में जाकर अपने आधार कार्ड में लगी अपने फोटो को चेंज करा सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में फोटो चेंज कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगों को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में फोटो चेंज कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड में अपने फोटो को चेंज करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment