Aadhar Card Se Bank Balance Check
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों जब भी अपने अकाउंट का बैलेंस चेक करने के लिए चाहते तो इसके लिए हमें बैंक या प्रज्ञा केंद्र में जाना पड़ता था लेकिन अब सभी बैंक में खाता का बैलेंस चेक करने की सुविधा आसान कर दिया है | अब आप अपने घर बैठे अपने मोबाइल से आधार कार्ड नंबर से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | आज के समय में सभी बैंक ने ऑनलाइन बैंकिंग के साथ – साथ मोबाइल बैंकिंग और बहुत सारी सुविधाएं घर बैठे प्रदान कर रही है जिसमे की आप बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | लेकिन बहुत से लोगो को इस सुविधा की जानकारी नहीं होती है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस क्यों पता चल जाता है ?
आधार कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जिसमे आपके 12 अंको का आधार कार्ड नंबर, आपका नाम, जन्मतिथि, पता, फोटो, लिंग आदि होता है और उन्हें शारीरिक विशेषताओं जैसे अंगूठे और उंगलियों के निशान और आंख की पुतली से जोड़ा जाता है | सरकारी और निजी कार्यो में इसे ज्यादातर वैद्य पहचान प्रमाण और पता प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकार किया जाता है | बैंक खाता खोलते समय या बाद में जब आप अपने बैंक खाते में अपने 12 अंको का आधार कार्ड नंबर दर्ज करते है तो बैंक खाते से सम्बंधित सभी विवरण आपके आधार विवरण के साथ जुड़ जाते है जिससे आप अपने आधार कार्ड नंबर के मदद से कभी भी अपने बैंक का बैलेंस चेक कर सकते है |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल से *99*99*1# डायल करना होगा |
- दिखाए गए दिशानिर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा और आपको अपने 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड नंबर को फिर से वेरिफाई करना होगा और अपने आधार कार्ड नंबर द्वारा दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर आपको एक मैसेज दिखाई जाएगी जिसमे आपके बैंक खाते मौजूदा बैलेंस शामिल होगी |
बैंक मित्र के मदद से बैंक बैलेंस चेक करें ?
अगर आपको ऊपर बताए गए तरीके से बैंक बैलेंस चेक करने में परेशानी होती है तो आप अपने नजदीकी के किसी भी बैंक मित्र केंद्र पर जाकर अपने खाते का पैसा चेक कर सकते है जिसके ले आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के CSC या CSP केंद्र पर जाना होगा जहां पर आपको अपने 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर देना होगा |
- उसके बाद आपके फिंगर का निशान लिया जाएगा और आपके बैंक खाते में कितनी राशि है उसकी जानकारी आपको उपलब्ध करा दी जाएगी |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |