Aadhar Card Se UPI Pin Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये | दोस्तों यूपीआई जिसने बैंकिंग सेक्टर को एकदम से बदल कर रख दिया है | पहले जहां नेफ्ट वगैरा से पैसा ट्रांसफर करने पर बहुत समय लगता था आज वही पैसा सेकेण्ड में ट्रांसफर और रिसीव किया जा सकता है | आप यूपीआई के जरिए कोई
भी नॅशनल और इंटरनेशनल ट्रांसक्शन चुटकियो में कर सकते है | ऐसे में हर कोई फ़ोन पे, गूगल पे, अमेज़न पे, पेटीएम इत्यादि पर अपना बैंक खाता जोड़कर यूपीआई आईडी बनाना चाहते है पर उसके पास एटीएम कार्ड नहीं है तो वह सोचते है बिना एटीएम के सिर्फ आधार कार्ड से यूपीआई पिन बनाना तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |

आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन सेट करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से यूपीआई पिन बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना है और वहां से आपको BHIM UPI Application को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
- अब आपका जो मोबाइल नंबर आधार का बैंक खाते से लिंक है वह मोबाइल नंबर सिम का चयन करना होगा और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सिम सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन हो जाएगा |
- वेरिफिकेशन होने के बाद आपको बैंक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और बैंक के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको प्लस + के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा और अब आपको बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका जिस बैंक में खाता खुला हुआ ही उस बैंक का नाम चयन करना है तथा सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको बैंक खाता संख्या देखने को मिलेगा जस्ट उसके साइड में आपको सही का निशान मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा और आपको अपनी सहमति देना होगा और उसके बाद आपका खाता संख्या यूपीआई से जुड़ जाएगा |
- अब आपको आधार नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करना है और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के शुरू के 6 डिजिट नंबर को दर्ज करना है और उसके बाद आधार लिंक मोबाइल नंबर पर आधार ओटीपी प्राप्त होगा आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आप जो यूपीआई पिन सेट करना चाहते है वह यूपीआई पिन दर्ज करना है और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है |
- उसके बाद आपका सफलतापूर्वक आधार यूपीआई पिन सेट हो जाएगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से यूपीआई पिन सेट कर सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |