Adhar Card Se Ayushman Card Banaye : आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाये ?

Table of Contents

Adhar Card Se Ayushman Card Banaye |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान भारत योजना जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है | भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है | इसका उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है |

अगर आप भी अपना नया आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो अब यह काम बहुत आसान हो गया है | इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बना सके और इसका लाभ उठा सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Adhar Card Se

आयुष्मान कार्ड क्या है ? 

आयुष्मान कार्ड के तहत देश के पात्र नागरिको को सरकार के द्वारा 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बिमा मिलता है | यह योजना विशेष रूप से गरीब और वंचित परिवारों के लिए बनाई गई है ताकि वे महंगे इलाज का खर्च उठा सके | इस कार्ड का उपयोग सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज के लिए किया जा सकता है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

अगर आप अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो इसके लिए आपके पास  कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जो इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. परिवार की जानकारी

आयुष्मान कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से Ayushman App को इंस्टॉल करना होगा |
  2. इंस्टॉल करने के बाद आपको अपनी पसंद की भाषा चुनना होगा और उसके बाद लॉगिन पर क्लिक करके आपको Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको कैप्चा कोड और मोबाइल नंबर भरना होगा |
  4. उसके बाद आपके सामने Search for Nemeficiary का पेज खुल जाएगा जहां पर आपको स्कीम में PM-JAY को चुनना होगा |
  5. उसके बाद आपको अपने राज्य और जिले को चुनना होगा और अपने आधार कार्ड नंबर को डालकर ऐप में लॉगिन कर पाएंगे |
  6. उसके बाद आपको अपने घर के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड दिख जाएंगे जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना होगा उसके नाम के आगे आपको Authenticate लिखा हुआ दिखाई देगा |
  7. जिस सदस्य के नाम के आगे आपको Authenticate लिखा हुआ दिखेगा उस पर टाइप करके आपको सदस्य का आधार कार्ड नंबर डालना होगा |
  8. फिर आपको एक ओटीपी मिलेगा तो आपको उस ओटीपी को डालने के बाद सदस्य की एक फोटो क्लिक की जाएगी |
  9. उसके बाद सदस्य का मोबाइल नंबर और उसका आपके साथ क्या रिश्ता  है यह जानकारी भरना होगा | इस तरह ई केवाईसी पूरा करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  10. सभी जानकारी वेरिफाई होने के बाद आप उस सदस्य का आयुष्मान कार्ड बना पाएंगे |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो  को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत  ही आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा  हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment