Bank Account Se Mobile Number Link |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आज के समय में बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक खोना जरुरी है | मोबाइल नंबर लिंक होने से खाता धारक को बैंक खाते में पैसे जमा होने, पैसे निकालने और ऑनलाइन लेनदेन की जानकारी एसएमएस के माध्यम से मिलती रहती है | इसके अलावा मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने में भी मदद मिलती है | अगर आपके बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए दस्तावेज
बैंक अकाउंट में नया मोबाइल नंबर लिंक करवाने या पुराने नंबर को अपडेट करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरुरत पड़ सकती है |
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर अपडेट फॉर्म
बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने बैंक अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने बैंक के नजदीकी शाखा में जाना होगा |
- उसके बाद आपको बैंक कर्मचारी से मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन या अपडेट फॉर्म मांगना है |
- अब उस फॉर्म में आपको अपना नाम, बैंक अकाउंट नंबर और नया मोबाइल नंबर सही से दर्ज करना होगा |
- उसके बाद जरुरत अनुसार आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी लगाना है | भरे हुए फॉर्म और जरुरी दस्तावेजों को बैंक कर्मचारी के पास जमा कर देना है |
- उसके बाद बैंक के द्वारा आपकी जानकारी और पहचान का सत्यापन किया जाएगा |
- सत्यापन पूरा होने के बाद आपका नया मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक कर दिया जाएगा और उसके बाद आपको बैंक की ओर से एसएमएस के माध्यम से सूचना मिल सकती है |
इस प्रकार आप आसानी से अपने बैंक अकाउंट में नया मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है और बैंकिंग से जुडी जरुरी जानकारियां अपने मोबाइल पर ले सकते है |
बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक करने का लाभ
- बैंक अकाउंट में पैसा जमा होने पर मोबाइल पर एसएमएस के जरिए सूचना मिल सकती है और खाते से पैसे निकालने या ट्रांजैक्शन होने पर अलर्ट प्राप्त होता है |
- मोबाइल नंबर लिंक होने से यूपीआई और डिजिटल पेमेंट सेवाओं का इस्तेमाल करना आसान होता है |
- इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करने में मदद मिलती है |
- बैंकिंग से जुडी कई ऑनलाइन कामो के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होता है |
- खाते में किसी अनजान लेनदेन की जानकारी मिलने पर आप तुरंत बैंक से संपर्क कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |