Google Pay Personal Loan Kaise Le |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों आजकल जब हमें अचानक पैसो की जरुरत पड़ जाती है तो हम अक्सर दोस्तों या परिवार से मदद की उम्मीद करते है | हालांकि यह हमेशा संभव नहीं हो पता है | लेकिन अब आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योकि गूगल पे के जरिए घर बैठे आसानी से पर्सनल लोन ले सकते है जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे |

गूगल पे पर्सनल लोन क्या है ?
गूगल पे अब केवल पेमेंट ऐप नहीं है अब यह व्यक्तिगत लोन की सुविधा भी देता है | इसका अर्थ है की अगर आपको तत्काल धन की जरुरत है तो आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में लोन के लिए आवेदन कर सकते है | लोन की राशि 10 हजार से लेकर 8 लाख तक हो सकती है और यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है | गूगल पे पर लोन लेने के लिए आपको ऐप में एक सक्रीय यूपीआई आईडी की जरुरत होती है | इसके अलावा आपको बैंक डिफाल्टर नहीं होना चाहिए और आपका सिबिल स्कोर 700 या उससे अधिक होना चाहिए |
गूगल पे से लोन लेने के लिए पात्रता
- गूगल पे पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक को रोजमर्रा के लेनदेन के लिए गूगल पे बिजनेस ऐप और गूगल पे मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करना चाहिए |
- गूगल पे पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदक आवेदन करने के योग्य होने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना आवश्यक है |
- गूगल पे पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय आवेदक किसी बैंक या कंपनी के द्वारा पेश किए गए किसी अन्य लोन कार्यक्रम में नामांकित नहीं हो सकता है |
- गूगल पे लोन ऑफर के लिए पात्र होने के लिए आपके पास आय का एक विश्वसनीय स्रोत होना चाहिए |
गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें ?
- गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने स्मार्टफोन में Google Pay for Business App होना चाहिए और उसमे आपका बैंक खाता लिंक होना चाहिए |
- अब आपको इस ऐप को ओपन करना होगा |
- ओपन करने के बाद आपको डैशबोर्ड पर ही क्विक लिंक्स के क्षेत्र में ही आपको Loans का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा और उसके बाद आपको My Offer के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको लेटेस्ट लोन ऑफर का ऑप्शन देखने को मिलेगा |
- उसके बाद आपको मनचाहे लोन क्लिक करना होगा और आपको अपनी योग्यता को चेक करना होगा, उसके बाद आपको पता चल जाएगा की आप कितने रूपए तक का लोन ले सकते है |
- उसके बाद आपको Proceed to Apply For Loan का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब आपके सामने लोन एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसे आपको सही से भरना होगा और उसके बाद आपसे मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा |
- उसके बाद आपको ई केवाईसी करना होगा कर प्रोसीड के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- इतना सब करने के बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर लोन जमा होने का मैसेज प्राप्त हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही गूगल पे से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |