SBI Account Open Kaise Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एसबीआई अकाउंट ओपन कैसे करें | दोस्तों एसबीआई भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है जो ग्राहकों को सुरक्षित और भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है | एसबीआई में सेविंग अकाउंट खोलने पर आपको पैसे जमा करने, निकालने, यूपीआई, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम / डेबिट कार्ड और अन्य बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलता है | आप अपना एसबीआई अकाउंट बैंक शाखा में जाकर या योनो ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आसानी से खोल सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से एसबीआई बैंक में अकाउंट ओपन कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

एसबीआई बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड या फॉर्म 60 अगर लागु हो
- मोबाइल नंबर
- भरा हुआ अकाउंट ओपनिंग फॉर्म
- पासपोर्ट साइज फोटो
एसबीआई अकाउंट ओपन करने के लिए योग्यता
एसबीआई बैंक में सेविंग अकाउंट ओपन करने के लिए आवेदक को बैंक के द्वारा निर्धारित कुछ पात्रता शर्तो को पूरा करना होगा | सामान्यतः पात्रता इस प्रकार से है –
- एसबीआई अकाउंट ओपन करने वाला आवेदक भारत का नागरिक या बैंक के नियमो के अनुसार पात्र व्यक्ति होना चाहिए |
- आवेदक के पास वैध आधार कार्ड और पैन कार्ड होना चाहिए |
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर होना चाहिए अगर ऑनलाइन अकाउंट खोलना चाहते है |
- केवाईसी प्रक्रिया पूरा करना आवश्यक है |
- नाबालिक भी अपने अभिभावक की सहायता से उपयुक्त प्रकार का एसबीआई अकाउंट खुलवा सकते है |
इन योग्यताओं को पूरा करने के बाद आप एसबीआई की शाखा में जाकर या योनो एसबीआई ऐप के माध्यम से आसानी सेविंग अकाउंट खोल सकते है |
एसबीआई बैंक अकाउंट ओपन कैसे करें ?
अगर आप एसबीआई बैंक अकाउंट ओपन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एसबीआई अकाउंट ओपन करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के एसबीआई शाखा में जाना होगा |
- सेविंग अकाउंट खोलने का ऑप्शन चुनना होगा |
- उसके बाद आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
- अब आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना है |
- उसके बाद बैंक के द्वारा केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी | सभी जानकारी सत्यापित होने के बाद आपका एसबीआई सेविंग अकाउंट खोल दिया जाएगा |
- अकाउंट सक्रीय होने पर आपको पासबुक, एटीएम कार्ड और नेट बैंकिंग / मोबाइल बैंकिंग जैसे सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएगी |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई बैंक अकाउंट कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की एसबीआई अकाउंट ओपन कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही एसबीआई बैंक में अकाउंट ओपन कर सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |