Aadhar Card Se Bank Balance Check : आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?

Table of Contents

Aadhar Card Se Bank Balance Check |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड से आप घर बैठे ही अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आपकी पहचान के प्रमाण के रूप में उपयोग होता है | इसके अलावा आप आधार कार्ड का उपयोग अपने खाते में जमा धनराशि चेक करने के लिए भी कर सकते है | आप अपने आधार कार्ड का उपयोग करके बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card बैंक बैलेंस चेक

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ? 

आधार कार्ड का उपयोग करके बैंक बैलेंस चेक करने के कई तरीके है जिनमे से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है :-

USSD सेवा का उपयोग करके 

  1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन के डायल पैड पर जाकर *99# डायल करना होगा ( यह सेवा NPCI द्वारा प्रदान की जाती है और सभी बैंको के लिए एक कॉमन कोड है लेकिन आपके बैंक के विशिष्ट कोड भी हो सकते है ) यह सेवा बिना इंटरनेट के भी काम करता है |
  2. डायल करने के बाद आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के ऑप्शन दिखाई देंगे |
  3. उसके बाद Balance Enquiry या Check Balance जैसे ऑप्शन का चयन करना है ( आमतौर पर इसके लिए एक नंबर दर्ज करना होता है )
  4. अगर आपने पहले *99# सेवा के लिए पंजीकरण नहीं किया है तो आपको पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करना पड़ सकता है | जिसमे आपके बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर का सत्यापन और MPIN बनाना शामिल हो सकता है |
  5. सफल प्रमाणीकरण के बाद आपके बैंक खाते का बैलेंस स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा |

UMANG App का उपयोग करके 

उमंग ऐप भारत सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंचने का एक एकीकृत मंच है | कुछ बैंक अपनी सेवाओं को उमंग ऐप के माध्यम से भी प्रदान करते है | जिसके बैलेंस पूछताछ शामिल हो सकती है, जिसके लिए आधार प्रमाणीकरण की आवश्यकता हो सकती है |

आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से 

  1. AEPS का उपयोग करके बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आपको किसी बैंक मित्र, ग्राहक सेवा केंद्र या माइक्रो – एटीएम सुविधा वाले अधिकृत AEPS सेवा प्रदाता के पास जाना होगा |
  2. अब वहां आपको अपने 12 अंको का आधार कार्ड नंबर बताना होगा और आपको अपने बैंक का नाम चुनना होगा |
  3. उसके बाद आपको बायोमेट्रिक सत्यापन ( आमतौर पर फिंगरप्रिंट स्कैन ) करना होगा |
  4. सफल प्रमाणीकरण के बाद बैंक मित्र आपको आपके खाते का बैलेंस बता देगा या रसीद प्रदान करेगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment