Aadhar Card Se Bank Balance Check
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों अगर बैंक बैलेंस चेक करने के लिए बार – बार बैंक शाखा में जाना पड़ता है तो अब कही जाने की जरुरत नहीं है क्योकि अब आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने की सुविधा उपलब्ध कर दी गई है इस सुविधा के मदद से घर बैठे केवल आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | ज्यादातर लोग नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का उपयोग नहीं करते है और कितनो के पास एटीएम कार्ड भी नहीं रहता है इसलिए वह ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का लाभ नहीं प्राप्त कर पाते है | लेकिन अब आधार कार्ड से बैंक बैलेंस आसानी से चेक किया जा सकता है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
आधार कार्ड का उपयोग करके बैंक बैलेंस चेक करने के बहुत तरीके है जिनमे से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है :-
USSD सेवा का उपयोग करके :-
- सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के डायल पैड पर जाकर *99# डायल करना होगा ( यह सेवा NPCI के द्वारा प्रदान की जाती है और सभी बैंको के लिए एक कॉमन कोड है लेकिन आपके बैंक के विशिष्ट कोड भी हो सकते है ) यह सेवा बिना इनटरनेट के भी काम करती है |
- डायल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के ऑप्शन दिखाई देंगे –
- उसके बाद Balance Enquiry या Check Balance जैसे ऑप्शन का चयन करना है ( आमतौर पर इसके लिए एक नंबर दर्ज करना होता है ) |
- अगर आपने पहले *99# सेवा के लिए पंजीकरण नहीं किया है तो आपको पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है जिसमे आपके बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर का सत्यापन और एमपिन बनाना शामिल हो सकता है |
- सफल प्रमाणीकरण के बाद आपके बैंक खाते में बैलेंस स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा |
उमंग ऐप का उपयोग करके :-
- उमंग ऐप भारत सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंचने का एक एकीकृत मंच है |
- कुछ बैंक अपनी सेवाओं को उमंग ऐप के माध्यम से भी प्रदान करते है जिसमे बैलेंस पूछताछ शामिल हो सकती है जिसके लिए आधार प्रमाणीकरण की आवश्यकता हो सकती है |
आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से :-
- AEPS का उपयोग करके बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आपको किसी बैंक मित्र, ग्राहक सेवा केंद्र या माइक्रो – एटीएम सुविधा वाले अधिकृत AEPS सेवा प्रदाता के पास जाना होगा |
- अब वहां पर आपको अपने 12 अंको का आधार कार्ड नंबर बताना होगा और अपने बैंक का नाम चुनना होगा |
- उसके बाद आपको बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा |
- सफल प्रमाणीकरण के बाद बैंक मित्र आपको आपके बैंक खाते का बैलेंस बता देगा या रसीद प्रदान करेगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |