Aadhar Card Se Bank Balance Check Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड से आप घर बैठे ही अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | आधार कार्ड के महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आपकी पहचान के परमं के रूप में उपयोग होता है |
इसके अलावा आप आधार कार्ड का उपयोग अपने बैंक खाते में जमा धनराशि को चेक करने के लिए भी कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करने के लिए आपके पास किसी कंपनी के द्वारा प्रदान की जाने वाली आधार सक्षम भुगतान प्रणाली सेवा होनी चाहिए |
- आपको बता दें की आधार सक्षम भुगतान प्रणाली ग्राहक सेवा केंद्र पर उपलब्ध है या आप आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से अपने खाते की शेष राशि जानने के लिए अपने नजदीकी के जन सेवा केंद्र पर भी जा सकते है |
- आधार सक्षम भुगतान प्रणाली ऑपरेटर पर जाकर आपको अपना आधार कार्ड नंबर प्रदान करना होगा और अपने अंगूठे का निशान लगाना होगा जिसके बाद आधार सक्षम भुगतान प्रणाली ऑपरेटर आपको आपके आधार कार्ड नंबर के मदद से आपके बैंक खाते की शेष राशि बताएगा |
- अगर आपके पास आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम की आईडी खुद है तो आप खुद ही अपने खाते में पैसे चेक कर सकते है |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के डायल पैड पर जाकर *99*99*1# टाइप करना होगा |
- अब आपको अपने आधार कार्ड की संख्या को टाइप करना होगा और OK करना होगा और उसके बाद आपको फिर से अपने आधार कार्ड के नंबर को टाइप करना होगा और उसे वेरिफाई करना होगा |
- जैसे ही आपका वेरिफिकेशन हो जाएगा तो आपके मोबाइल फ़ोन पर ही बैंक से जुड़े तमाम ऑप्शन आ जाएंगे | इन ऑप्शन में से आपको बैंक बैलेंस चेक करने के ऑप्शन को चुनना होगा |
- जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपके बैंक बैलेंस की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |