Aadhar Card Se UPI PIN Kaise Banaye : आधार कार्ड से UPI पिन कैसे बनाये ?

Table of Contents

Aadhar Card Se UPI PIN Kaise Banaye |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये | दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाना होगा जिससे की आपको कोई समस्या न हो इसलिए इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card

आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन ऑनलाइन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड से यूपीआई पिन बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से BHIM UPI एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना होगा |
  2. इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस यूपीआई एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
  3. अब आपका जो मोबाइल नंबर आधार के बैंक खाते से लिंक है वह मोबाइल नंबर सिम का चयन करना होगा और फिर प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. जैसे ही प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपका सिम सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन हो जाएगा |
  5. सिम सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन होने के बाद आपको बैंक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको + प्लस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  6. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा –
  7. अब आपको बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  8. बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका जिस बैंक में खाता खुला हुआ है उस बैंक का नाम चयन करना होगा तथा सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
  9. उसके बाद आपको बैंक खाता संख्या देखने को मिलेगा और जस्ट उसके साइड में ही सही का निशान ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा और अपनी सहमति देनी होगा और उसके बाद आपका खाता संख्या यूपीआई से जुड़ जाएगा |
  10. अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  11. उसके बाद अपने आधार कार्ड के शुरू के 6 डिजिट नंबर को दर्ज करना होगा |
  12. उसके बाद आधार लिंक मोबाइल नंबर पर आधार ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा |
  13. उसके बाद आप जो यूपीआई पिन सेट करना चाहते है यूपीआई पिन दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
  14. अब आपका सफ़लतपूर्वक आधार यूपीआई पिन सेट हो जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से यूपीआई पिन बना सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन सेट कर सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment