Aadhar Card Me Date Of Birth Change Kare : आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज कैसे करें ?

Table of Contents

Aadhar Card Me Date Of Birth Change Kare

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तो आपको जानकारी देंगे की आधार  कार्ड में जन्मतिथि चेंज कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड भारत का एक महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है जिसमे नाम, पता, जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत जानकारी दर्ज होती है | अगर आधार कार्ड में जन्मतिथि लगत दर्ज हो गई है तो यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा निर्धारित परकारिया के अनुसार सही कराया जा सकता है | सही जन्मतिथि होने से सरकारी योजनाओं, बैंकिंग, पढाई, नौकरी और अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है | इसलिए अगर आप अपने आधार कार्ड में अपना डेट ऑफ़ बर्थ चेंज करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

Aadhar Card Me Date Of Birth Change Kare

आधार कार्ड क्या है ? 

आज के समय में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज बन गया है जो लगभग सभी सरकारी कामो में लग रहा है जैसे बैंक में स्कूल ऐसे बहुत से जगहों में और सरकारी लाभ लेने के लिए काम आता है | भारतीय पहचान प्रधिकराड द्वारा जारी आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए जरुरी है इसमें 12 अंको की संख्या होती है जो आधार नंबर कहलाता है नंबर ही आपकी सारी जानकारी देगा | 

आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज करने के लिए दस्तावेज 

  1. जन्म प्रमाण पत्र
  2. 10वीं की अंकपत्र / प्रमाण पत्र
  3. सरकारी विभाग के द्वारा जारी जन्मतिथि वाला प्रमाण
  4. पासपोर्ट

आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज कैसे करें ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड में अपना जन्मतिथि चेंज करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा |
  2. अब आपको वहां एक Aadhar Correction Form दिया जाएगा उसे आपको सही से भरना होगा जैसे की अपना नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर आदि |
  3. अब आधार करेक्शन फॉर्म जमा करते समय उसके साथ जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर एक दस्तावेज ( जैसे बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, High School Mark Sheet की फोटो कॉपी ) जमा करना है |
  4. उसके बाद आपको केंद्र के कार्यकारी को 50 से 100 रूपए का शुल्क देना होगा |
  5. अब आपको अपनी पहचान के लिए अपने बायोमेट्रिक्स ( फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन ) करना होगा |
  6. उसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे एक एनरोलमेंट नंबर और डेट एंड टाइम होगा, जिसके मदद से आप अपने अपडेट की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि को चेंज कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि को चेंज कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment