Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक  नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप ऑनलाइन आवेदन करके अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | आप सभी जानते है की आज के समय में आधार कार्ड के बिना कोई भी काम नहीं होता है और आधार कार्ड के माध्यम से कोई काम करते है तो उसमे आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अति आवश्यक है ताकि आप कोई काम कर पाएंगे इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |

Aadhar Card Me मोबाइल नंबर लिंक

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर
  3. बायोमेट्रिक सत्यापन

आधार केंद्र पर आपकी पहचान का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाता है | मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए अलग मोबाइल रिचार्ज या बैंक दस्तावेज की जरुरत नहीं होती है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको आधार विभाग के ऑफशियल पोर्टल पर जाना होगा |
  2. पोर्टल पर आने के बाद आपको Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
  3. अब आपको Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करना है और Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  5. उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है Submit OTP & Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  6. उसके बाद आपको अपडेट आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  7. अब आपको अपना नाम और आधार नंबर दर्ज करना है एवं नीचे मोबाइल नंबर लिंक ऑप्शन पर क्लिक करना है और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  8. प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका सभी जानकारी देखने को मिल जाएगा जिसमे आपको अपने सभी जानकारी को चेक कर लेना है और Save & Proceed के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  9. उसके बाद आपका सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा और अब आपको अपॉइंटमेंट बुक करना होगा |
  10. अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आपको Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  11. उसके बाद आपको अपने एरिया का पिन कोड दर्ज करना है और Get Details के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना है |
  12. क्लिक करने के बाद आपके नजदीकी आधार सेवा केंद्र का नाम और एड्रेस देखने को मिल जाएगा |
  13. अब Book Appointment ऑप्शन पर क्लिक करना है और आपको अपने अनुसार निर्धारित तिथि एवं समय का चयन करना है |
  14. उसके बाद निर्धारित शुल्क ऑनलाइन भुगतान कर देना है |
  15. भुगतान करने के बाद आपका सफलतापूर्वक आधार कार्ड में मोबाइल नंबर के लिए आवेदन हो जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के फायदे 

  1. ओटीपी प्राप्त करना आसान होता है जैसे की आधार कार्ड से जुडी ऑनलाइन सेवाओं में और आधार की जानकारी ऑनलाइन सत्यापित करने में सुविधा मिलती है |
  2. आधार में बदलाव या अपडेट से संबंधित जरुरी सूचनाएं मोबाइल पर मिल सकती है |
  3. आधार कार्ड डाउनलोड करने और कुछ ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने में मदद मिलती है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment