Google Pay Se Personal Loan Kaise Len : गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें ?

Google Pay Se Personal Loan Kaise Len |

हेल्लो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों आज के समय में अचानक से पैसो की जरुरत पड़ने पर पर्सनल लोन एक उपयोगी ऑप्शन हो सकता है | गूगल पे के माध्यम से कुछ पात्र यूजर्स को उसके उपलब्ध लेंडिंग पार्टनर्स के पर्सनल लोन ऑफर मिल सकते है | यूजर गूगल पे ऐप में उपलब्ध ऑफर के अनुसार लोन की राशि, ब्याज दर, ईएमआई और अन्य शर्तो की जानकारी देखकर आवेदन कर सकते है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से गूगल पे से पर्सनल लोन ले सके |

Google Pay पर्सनल लोन

गूगल पे से लोन लेने के लिए योग्यता 

  1. गूगल पे से पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक की आयु संबंधित लेंडिंग पार्टनर द्वारा निर्धारित आयु सिमा में होनी चाहिए |
  2. आवेदक के पास वैध आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे केवाईसी दस्तावेज होने चाहिए |
  3. आवेदक का क्रेडिट स्कोर और पुराने लोन का भुगतान रिकॉर्ड देखा जा सकता है |
  4. गूगल पे पर पर्सनल लोन का ऑफर सभी यूजर्स को मिलना जरुरी नहीं है |
  5. आवेदक के पास नियमित और पर्याप्त आय का स्रोत होना चाहिए |
  6. आवेदक के द्वारा दी गई व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी सही एवं सत्यापन योग्य होनी चाहिए |

गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें ? 

  1. गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से गूगल पे एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना होगा |
  2. इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से गूगल पे एप्लीकेशन में लॉगिन हो जाना है |
  3. उसके बाद आपको अपना बैंक विवरण को ऐड कर लेना है गूगल पे में तथा पूर्ण रूप से यूपीआई चालू कर लेना है |
  4. अगर आप पहले से ही गूगल पे के ग्राहक है तो ऐसे में सबसे पहले गूगल पे एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लेना है |
  5. अपडेट करने के बाद आपको गूगल पे एप्लीकेशन के डैशबोर्ड पर ही पर्सनल लोन ऑनलाइन आवेदन करने का ऑप्शन देखने को मिलेगा |
  6. उसके बाद आपको अपने क्षेत्र का पिन कोड दर्ज करना है और नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  7. अब आपको अपना पैन नंबर तथा पैन अनुसार नाम और अन्य जानकारी को दर्ज करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  8. उसके बाद आपको लोन राशि देखने को मिलेगा |
  9. अब आपको जितने रूपए की आवश्यकता है उतना आपको अपने अनुसार लोन राशि चयन करना है |
  10. उसके बाद आपको अपने सभी पर्सनल जानकारी को दर्ज करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  11. नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका लोन आवेदन के लिए फ़ाइनल प्रिव्यू देखने को मिल जाएगा |
  12. अब इसमें आपको अपने जरुरत अनुसार सभी गई सभी जानकारी को सही से चेक कर लेना है और अंत में फ़ाइनल सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  13. फ़ाइनल सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सफलतापूर्वक गूगल पे एप्लीकेशन से पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा |
  14. उसके बाद आपके बैंक खाते में पर्सनल लोन राशि क्रेडिट कर दिया जाएगा और आपको इसका मैसेज भी मिल जाएगा |
  15. अब आपको इस पैसो से जो भी जरुरत है आप अपन सभी जरुरत को पूरा कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे गूगल पे से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment