Bank Account Me Mobile Number Link Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं है तो आपको बहुत साड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है क्योकि आपके बैंक खाते में जैसे आधार कार्ड नंबर को लिंक करना जरुरी होता है उसी प्रकार से आपको अपने बैंक खाते से मोबाइल नंबर जल्द से जल्द लिंक करवा लेना चाहिए |

आप अपने बैंक खाते में जब अपना मोबाइल नंबर लिंक कर लेते है तो आपको अपने खाते में पैसा चेक करने में कोई भी परेशानी नहीं होगी और साथ ही आप अपने बैंक खाते में मोबाइल नंबर के माध्यम से कही से ऑनलाइन पैसे मंगवा सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
- बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी का जिस बैंक में खाता है उसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको डिजिटल वाले टैब में जाना होगा जिसमे आपको Internet Banking के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपना यूजर नाम, और पासवर्ड को डालकर लॉगिन कर लेना है और आपकी प्रोफाइल खुलकर आ जाती है |
- अब आपको अपने प्रोफाइल पर क्लिक करना है और Personal Details / Mobile पर जाना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर दिखाई देगा, यहां पर आपको Change Mobile Number Domestic Only पर क्लिक करना है |
- उसके बाद न्यू मोबाइल नंबर के सामने उस मोबाइल नंबर को डालना है जिसे आप अपने बैंक खाते से लिंक करना चाहते है |
- उसके बाद आपको वेरिफिकेशन के लिए दुबारा उसी नंबर को भरकर सबमिट पर क्लिक करना होगा |
- अब यहां पर आपको मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन के 3 ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमे से आपको By OTP ON Both the Mobile Number का चुनाव करके प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने खाते की डिटेल्स जैसे की खाता धारक का नाम, खाता संख्या, खाते का प्रकार, ब्रांच का नाम तथा अपना अकाउंट नंबर चुनना है और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद डेबिट कार्ड का डिटेल जैसे Card Holder Name, Month और साल भरना है, पिन तथा कैप्चा कोड को भरने के बाद प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको एक रिफरेंस नंबर मिल जाएगा तथा स्टेटस के सामने Success लिखकर आ जाएगा |
- अब आपके सामने Thanks for Registering Mobile Number लिखकर आ जाएगा और उसके बाद आपको यह बताया जाएगा की अपने प्रोसेस को पूरा करने के लिए जिस ऑप्शन को चुना है उसे पूरा करें |
- उसके बाद आपके नए और पुराने दोनों ही मोबाइल नंबर पर ओटीपी और रिफरेन्स नंबर को बैंक के द्वारा भेजा जाता है |
- उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर से एक मैसेज टाइप कर 567676 नंबर पर भेजना होता है |
- आपके द्वारा मैसेज भेजने के बाद मोबाइल नंबर को आपके बैंक खाते लिंक कर दिया जाता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने बैंक अकाउंट के साथ मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |