Google Pay Personal Loan Apply
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों डिजिटल भुगतान के बढ़ते उपयोग के साथ कई वित्तीय सेवाएं अब मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध है | गूगल पे भी अपने प्लेट फॉर्म पर पात्र उपयोगकर्ताओं को अपने साझेदार वित्तीय संस्थानों के माध्यम से लोन की सुविधा प्रदान कर सकता है | हालांकि गूगल पे खुद बैंक या एनबीएफसी नहीं है बल्कि यह अधिकृत वित्तीय संस्थानों के साथ मिलकर लोन संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराता है | अगर आपके खाते पर लोन का ऑप्शन है तो आप पात्रता की जांच करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

गूगल पे से लोन लेने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक स्टेटमेंट 3 महीने का
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
गूगल पे से लोन लेने के लिए पात्रता
- गूगल पे पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक को रोजमर्रा के लेनदेन के लिए गूगल पे बिजनेस ऐप और गूगल पे मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करना चाहिए |
- गूगल पे पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने के योग्य होने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर उच्च होना आवश्यक है |
- गूगल पे पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय आवेदक किसी बैंक या कंपनी के द्वारा पेश किए गए किसी अन्य लोन कार्यक्रम में नामांकित नहीं हो सकता है |
- गूगल पे लोन ऑफर के लिए पात्र होने के लिए आपके पास आय का एक विश्वसनीय स्रोत होना चाहिए |
गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें ?
- गूगल पे से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने स्मार्टफोन में गूगल पे एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से गूगल पे एप्लीकेशन में लॉगिन हो जाना है |
- उसके बाद आपको अपना बैंक विवरण ऐड कर लेना है गूगल पे में तथा पूर्ण रूप से यूपीआई चालू कर लेना होगा |
- अगर आप पहले से गूगल पे के ग्राहक है तो ऐसे में सबसे पहले गूगल पे एप्लीकेशन को प्ले स्टोर से अपडेट कर लेना है |
- अपडेट करने के बाद आपको गूगल पे एप्लीकेशन के डैशबोर्ड पर ही पर्सनल लोन ऑनलाइन अप्लाई करने का ऑप्शन देखने को मिलेगा |
- उसके बाद आपको अपने क्षेत्र का पिन कोड दर्ज करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है |
- अब आपको अपना पैन नंबर तथा पैन अनुसार नाम और अन्य जानकारी को दर्ज करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको लोन राशि देखने को मिल जाएगा और अब आपको जितने रुपए की आवश्यकता है उतना आपको अपने अनुसार चयन करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने सभी पर्सनल जानकारी को दर्ज करना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना होगा |
- नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका लोन आवेदन के लिए फ़ाइनल प्रिव्यू देखने को मिल जाएगा |
- अब इसमें आपको अपने जरुरत अनुसार सभी गई सभी जानकारी को सही से चेक कर लेना है और अंत में फ़ाइनल सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- फ़ाइनल सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सफलतापूर्वक गूगल पे एप्लीकेशन पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा |
- उसके बाद आपके बैंक खाते में पर्सनल लोन राशि क्रेडिट कर दिया जाएगा और आपको मैसेज भी मिल जाएगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही गूगल पे से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी उठा सकते है | दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |